अब राज्यसभा की शान बढ़ाएंगे इस राज्य के मुख्यमंत्री: ऐसे किया खुलासा; क्या आज नामांकन जमा करेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं और बिहार में बनने वाली नई सरकार को अपना पूरा सहयोग देंगे।
नीतीश कुमार ने लिखा कि राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में वे राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जता रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक,नीतिश कुमार आज गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी पटना में मौजूद रहने की संभावना है।
इधर मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने की खबर के बाद जदयू कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं। कई कार्यकर्ता भावुक होकर रोते नजर आए और कहा कि नीतीश कुमार बिहार के हैं, उन्हें कहीं जाने नहीं देंगे।
सीएम हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान भाजपा कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता, जदयू एमएलसी संजय गांधी और जदयू विधायक प्रेम मुखिया को कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने से रोक दिया।
मत्री मदन सहनी सुबह सीएम हाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिला। जदयू विधायक प्रेम मुखिया की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने आगे नहीं बढ़ने दिया। सीएम हाउस के बाहर कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह, विजय चौधरी और संजय झा के खिलाफ नारेबाजी की।
जदयू नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जो फैसला करेंगे, सभी को उसे स्वीकार करना होगा। विधानसभा के बाहर भी जदयू कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!