कुख्यात गुंडों राम और राहुल शर्मा का रेवती मालवीय नगर में आतंक: खुलासा फर्स्ट के दफ्तर पहुंचकर रहवासियों ने सुनाई व्यथा- बहन-बेटियां भयभीत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में अरबिंदों हास्पिटल के पीछे रेवती मालवीय नगर में गुंडागर्दी व सरकारी जमीन पर कब्जे का बेहद गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित रहवासियों और महिलाओं ने ‘खुलासा फर्स्ट’ के कार्यालय पहुंचकर व्यथा सुनाई। नामचीन गुंडों राम शर्मा और राहुल शर्मा पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बताया दोनों खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं।
महिलाओं ने बताया बदमाश न केवल शासकीय काकड़ की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे हैं, बल्कि विरोध करने पर बहू-बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार, अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करते हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि इन गुंडों के डर से मासूम बच्चियों का घर से बाहर निकलना और पढ़ाई के लिए आना-जाना तक दूभर हो गया है।
‘खुलासा फर्स्ट’ कार्यालय में संतोष राठौर, दिनेश मालवीय, मानसिंह गुर्जर, माखन लोहानी, अजय लोहानी, अजय वाडेकर, माया राठौर, प्रेम सिंह, ललिता लोहानी, सारिका वाडेकर और देवेंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और रहवासियों ने आपबीती बताई। खुलासा किया राम और राहुल शर्मा के खिलाफ शिकायत करने से भी कतराते हैं।
ये अपराधी अक्सर नशे में रात के समय हंगामा करते हैं और जानबूझकर त्योहारों के दौरान विवाद करते हैं ताकि शांतिभंग की जा सके। महिलाओं ने आरोप लगाया गुंडे अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं और सरेआम जान से मारने की धमकी देकर पुलिस को ठेंगे पर रख रहे हैं।
रहवासियों के अनुसार बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर और कलेक्टर शिवम वर्मा ने समय-समय पर शिकायतों पर कार्रवाई कर इनके खिलाफ अपराध दर्ज किए और बॉन्डओवर की कार्रवाई भी की लेकिन बॉन्डओवर के उल्लंघन पर कोई कठोर दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, जिससे इनके हौसले बुलंद हो गए हैं। आरोपियों के बढ़ते दुस्साहस को देखते हुए अब इन सभी पीड़ितों ने कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट तक अपनी गुहार पहुँचाई है।
असाधारण कार्रवाई की जरूरत है
रहवासियों की स्पष्ट मांग है इन आदतन अपराधियों के खिलाफ साधारण कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। तत्काल जिलाबदर जैसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जब तक इन रसूखदार गुंडों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, क्षेत्र की बेटियाँ सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी और न ही सरकारी ज़मीन को इन भू-माफियाओं से मुक्त कराया जा सकेगा।
संबंधित समाचार

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!