अस्पताल अधीक्षक को नोटिस: ठेकेदार पर जुर्माना; एमवायएच की बदहाली पर फूटा डीन का गुस्सा
KHULASA FIRST
संवाददाता

फंगस लगी दीवारें और टूटे दरवाजों के बीच मरीज बेहाल लापरवाह स्टाफ को दी अंतिम चेतावनी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने मंगलवार को एमवाय अस्पताल की चरमराती व्यवस्थाओं का बड़ा खुलासा किया। अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान हर मंजिल पर पसरी गंदगी, सीलन और अव्यवस्थाएं देख डीन ने अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. अशोक यादव को कारण बताओ नोटिस थमा दिया। वहीं अस्पताल के रखरखाव और साफ-सफाई में घोर लापरवाही बरतने के मामले में बीवीजी कंपनी के ठेकेदार पर मौके पर ही 25 हजार रुपए जुर्माना ठोंका।
निरीक्षण के दौरान इस कड़वे सच का खुलासा हुआ कि वार्डों की हालत दयनीय है, दीवारों पर फंगस और सीलन जमी है, दरवाजे-खिड़कियां टूटे और टाइल्स जगह-जगह उखड़ी पड़ी हैं। इस पर डीन ने बीवीजी कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।
मरीजों से चर्चा के दौरान उन्होंने उपचार और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली और स्पष्ट किया कि मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीन ने डॉक्टरों और स्टाफ को मरीजों से दुर्व्यवहार न करने और मशीनों के रखरखाव को जल्द दुरुस्त करने की हिदायत दी।
अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर और कर्मचारियों के रोस्टर की जांच में भी अनुशासनहीनता का खुलासा हुआ। ड्यूटी समय पर उपस्थित न रहने वाले कर्मचारियों को डीन ने अंतिम चेतावनी देते हुए अधिकारियों को पूरी व्यवस्था ठीक करने के कड़े निर्देश दिए।
उन्होंने खराब उपकरण तत्काल ठीक कराने और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के उप अधीक्षक जेके वर्मा, डॉ. खाचिरिया, डॉ. अजय गंगजी, डॉ. मनीष गोयल और बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!