मंदिर परिसर में बनाया मांसाहारी भोजन: गहराया विवाद; बजरंग दल का विरोध, वेब सीरीज की चल रही शूटिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
जिले के इछावर नगर में स्थित एक मंदिर परिसर में फिल्म शूटिंग के दौरान मांसाहारी भोजन बनाए जाने को लेकर सोमवार को विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार ‘फौजी’ नामक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए आई फिल्म मेकर टीम पिछले तीन दिनों से नगर में ठहरी हुई है और मंदिर परिसर में ही ठहराव किया हुआ है। इसी परिसर में एक हनुमान मंदिर भी स्थित है।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मिली थी सूचना
बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि शूटिंग यूनिट के लिए परिसर में अंडा और मांसाहारी भोजन तैयार किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई।
मौके पर पहुंचकर किया विरोध
बजरंग दल से जुड़े सौरभ मकरेया ने बताया कि संगठन को सूचना मिली थी कि मंदिर परिसर में रुकी फिल्म मेकर टीम के लिए मांसाहारी भोजन बनाया जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनका कहना है कि वहां अंडे और चिकन से बना भोजन मिला, जिस पर उन्होंने विरोध दर्ज कराया और टीम के सदस्यों को अपनी आपत्ति से अवगत कराया।
धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन बनाना और उसका सेवन करना धार्मिक आस्थाओं के खिलाफ है। उनका आरोप है कि जिस परिसर में मंदिर स्थित हो, वहां इस तरह का भोजन बनाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है और इससे मंदिर परिसर की पवित्रता भी प्रभावित होती है।
परिसर खाली कराने की मांग
संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि शूटिंग टीम को मंदिर परिसर से हटाया जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द ही परिसर खाली नहीं कराया गया तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। उन्होंने धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने की बात भी कही।
व्यापारियों ने भी जताई नाराजगी
इधर, इछावर में चल रही वेब सीरीज की शूटिंग को लेकर कुछ स्थानीय व्यापारियों ने भी असंतोष जताया है। व्यापारियों का कहना है कि शूटिंग के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र को रस्सी बांधकर बंद कर दिया गया है, जिससे आसपास की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है और व्यापार प्रभावित हो रहा है।
टीम ने दी सफाई
विवाद के बाद वेब सीरीज की टीम के एक सदस्य ने बताया कि यूनिट के एक अधिकारी मुंबई से आए थे और उनकी मांग पर मांसाहारी भोजन तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि विरोध के बाद अब परिसर में इस तरह का भोजन नहीं बनाया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि इछावर में शूटिंग का आज अंतिम दिन है, जिसके बाद टीम यहां से रवाना हो जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!