बिना निगम की अनुमति के निर्माण नहीं होने दिया जाएगा: अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने कहा- सीएचएल अस्पताल में रिनोवेशन के नाम पर किए जा रहे निर्माण पर रहेगी रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाउसिंग बोर्ड के करीब 65 साल पुराने भवन में रिनोवेशन के नाम पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा नया निर्माण कराया जा रहा है। अस्पताल बिल्डिंग के फ्रंट में ही लोहे के बड़े-बड़े स्ट्रक्चर लगाए जा रहे हैं। इसके लिए दीवारों में होल किए जा रहे हैं। इसके लिए निगम से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई है। इसके चलते सीएचएल अस्पताल में निर्माण पर रोक लगी रहेगी।
एलआईजी स्थित सीएचएल अस्पताल में प्रबंधन की मनमानी से अवैध रूप से निर्माण कार्य किया गया। इसकी शिकायत होने के बाद निगम जोन 9 के जोनल अधिकारी अभिषेक सिंह ने उसे रिनोवेशन के लिए अनुमति दे दी, लेकिन हकीकत में अस्पताल प्रबंधन द्वारा बाले-बाले नया निर्माण कराया जा रहा था। इसका खुलासा उस समय हुआ जब वार्ड पार्षद सोनिला मिमरोट मौके पर पहुंचीं और उन्होंने निर्माण कार्य का खुलासा किया। इसके बाद निगम अफसर चेते और आनन-फानन में सीएचएल अस्पताल में निर्माण पर रोक लगा दी।
निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दे दी
इसके साथ ही मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधव हासानी ने भी अस्पताल प्रबंधन को निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दे दी। इससे सीएचएल अस्पताल में किया जा रहा निर्माण रुक गया है। लंबे समय से रुके निर्माण कार्य को अस्पताल प्रबंधन फिर से शुरू करने की जुगत भिड़ा रहा है।
इसके लिए उसने नेताओं से मिलीभगत करने का खेल शुरू किया है, जबकि निगम के अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि निगम की बिना अनुमति के रिनोवेशन के नाम पर नया निर्माण नहीं करने दिया जाएगा।
65 वर्ष पुरानी बिल्डिंग जर्जर व खतरनाक
बताया जाता है कि जिस बिल्डिंग में सीएचएल अस्पताल का संचालन हो रहा है वह बिल्डिंग हाउसिंग बोर्ड की है। करीब 65 वर्ष पुरानी बिल्डिंग जर्जर व खतरनाक हो गई है। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन उसमें रिनोवेशन के नाम पर नया निर्माण कर रहा है। इसके लिए पुरानी दीवारों में भारी भरकम मशीनो से होलकर लोहे का स्ट्रक्चर लगाया जा रहा है। इस कार्य के दौरान पूरी बिल्डिंग कंपन करने लगती है। यही नहीं अस्पताल में अंदर भी कई हिस्से तोड़कर नया निर्माण किए जाने की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के निर्माण पर रोक लगाई गई है।
नई अनुमति नहीं
निगम जोन 9 के जोनल अधिकारी व भवन अधिकारी अभिषेक सिंह का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन लगातार पुरानी अनुमति के आधार पर नए निर्माण की अनुमति के लिए आवेदन दे रहा है, लेकिन पुरानी अनुमति के आधार पर नई अनुमति दी जाना संभव नहीं है। ऐसे में सीएचएल अस्पताल में किए जाने वाले निर्माण पर पूरी तरह रोक लगी रहेगी। यदि अस्पताल प्रबंधन ने मनमानी करते हुए निर्माण करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मरीजों की शिकायत
एलआईजी स्थित सीएचएल अस्पताल में हार्ट पेशेंट का बहुतायत में इलाज होता है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा कराए जाने वाले निर्माण के दौरान भारी भरकम मशीनों की आवाज से वहां इलाज कराने वाले मरीज परेशान होते हैं। इसके चलते कई मरीजों व उनके परिजन द्वारा अस्पताल प्रबंधन से शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन जब मरीजों की शिकायत सुनी नहीं गई तो कई परिजन ने सीएमएचओ से शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद सीएमएचओ ने भी अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए पहले पंद्रह दिन का चेतावनी भरा नोटिस जारी किया, उसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका तो सीएचएचओ ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से अस्पताल में निर्माण रुक गया है, जिससे अस्पताल प्रबंधन बौखला गया है।
पार्किंग पर कब्जा
वार्ड 45 की पार्षद सोनिला मिमरोट ने कहा है कि अस्पताल प्रबंधन मनमानी कर रहा है। वह एमओएस की खाली जमीन पर दस फीट तक कब्जा कर लोहे का स्ट्रक्चर लगा रहा है। इस तरह एमओएस में किए जाने वाले निर्माण से अस्पताल परिसर में खुली जमीन की कमी हो जाएगी और वाहन पार्किंग में खड़े नहीं हो सकेंगे।
पार्षद ने बताया कि प्रबंधन ने मनमानी कर खुली जमीन पर टीनशेड लगाकर कार्यालय के रूप में उपयोग शुरू कर दिया है, जो नियम विरुद्ध है। इसे भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सड़कों पर दो पहिया व और चार पहिया वाहन खड़े किए गए तो अब की बार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पार्षद की चेतावनी से अस्पताल प्रबंधन में घबराहट बढ़ गई है। ज्ञात रहे कि पहले पार्षद ने ही मौके पर पहुंचकर सड़क को पार्किंग की तरह उपयोग करने पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई कर वाहन हटवाए थे।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!