एमपी में शिक्षकों की नई ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू: अब इसे हल किए बिना नहीं लगेगी हाजिरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और अतिथि शिक्षकों की ई-अटेंडेंस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब शिक्षक बिना गणितीय सवाल का सही जवाब दिए अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर सकेंगे।
ऐप में नया सुरक्षा फीचर कैप्चा जोड़ा
स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्वर पर बढ़ते लोड को नियंत्रित करने के लिए ई-अटेंडेंस ऐप में नया सुरक्षा फीचर कैप्चा जोड़ दिया है। अब हाजिरी दर्ज करते समय शिक्षकों से गणित का सवाल पूछा जाएगा।
जैसे- 20-15 = ?। यदि शिक्षक इसका सही उत्तर 5 दर्ज करेंगे, तभी ऐप आगे बढ़ेगा और उपस्थिति दर्ज होगी।
सर्वर पर लोड कम करने के लिए जोड़ा कैप्चा
विभाग के अनुसार, प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षक और अतिथि शिक्षक एक साथ ई-अटेंडेंस दर्ज करते हैं, जिससे सर्वर पर अचानक अधिक दबाव आ जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए सत्यापन प्रक्रिया में कैप्चा जोड़ा गया है।
इस व्यवस्था से शिक्षकों की हाजिरी एक ही समय पर सर्वर पर दर्ज नहीं होगी, जिससे सर्वर पर पड़ने वाला दबाव कम होगा।
शिक्षकों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय
विभाग ने कैप्चा प्रक्रिया के लिए शिक्षकों को 15 मिनट का ग्रेस टाइम दिया है। सुबह 10:30 बजे लॉगिन और शाम 4:15 बजे लॉगआउट के समय अतिरिक्त समय उपलब्ध रहेगा। यदि कैप्चा भरने में देरी होती है तो शिक्षक या प्राचार्य को ऐप के माध्यम से सूचना भी दी जाएगी।
एक साथ लॉगआउट से ठप हुआ था सर्वर
प्रदेश में करीब साढ़े तीन लाख से अधिक शिक्षक और अतिथि शिक्षक ई-अटेंडेंस दर्ज करते हैं। हाल ही में बड़ी संख्या में शिक्षकों के एक साथ ऐप से लॉगआउट करने के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ गया था और तकनीकी समस्या सामने आई थी।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद विभाग को उम्मीद है कि ई-अटेंडेंस सिस्टम अधिक सुचारु रूप से काम करेगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!