भतीजा बना हैवान: हथौड़ी से पीट-पीटकर चाचा को उतारा मौत के घाट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
गोटेगांव थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक भतीजे ने अपने ही 65 वर्षीय चाचा पर हथौड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
दीवार उठाने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, देगुवा गांव के झांसीघाट निवासी फूलसिंह मेहरा अपने घर में निर्माण कार्य करवा रहे थे। उनके घर के समीप ही उनके भतीजे सोनू मेहरा का मकान है। बुधवार को मकान की दीवार उठाने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद।
गुस्से में किया जानलेवा हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर सोनू मेहरा ने अपना आपा खो दिया और हथौड़ी उठाकर चाचा फूलसिंह मेहरा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन तुरंत घायल फूलसिंह को गोटेगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया।
अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत
परिजन घायल बुजुर्ग को जबलपुर ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक का माहौल छा गया।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू मेहरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस कर रही जांच
गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद हमला किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!