इंदौर के कलाकार को राष्ट्रीय सम्मान: इस एयरपोर्ट पर बनीं कलाकृतियों का आज पीएम करेंगे अनावरण; महज तीन महीने में तैयार कीं कृतियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के प्रसिद्ध शिल्पकार एवं मूर्तिकार महेंद्र कोडवानी की कला को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार की गई उनकी पांच भव्य कलाकृतियों का 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनावरण करेंगे।
इन कलाकृतियों के माध्यम से जोधपुर और मारवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, लोकजीवन और प्रकृति संरक्षण की परंपराओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सौंपी थी जिम्मेदारी
जोधपुर एयरपोर्ट को सांस्कृतिक पहचान देने और यात्रियों को राजस्थान की विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महेंद्र कोडवानी को सौंपी थी। कोडवानी और उनकी टीम ने 20 से अधिक कलाकारों के सहयोग से मात्र तीन महीने में पांच विशाल और आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण किया।
मारवाड़ की संस्कृति को दर्शाती हैं पांच प्रमुख कलाकृतियां
पहली कलाकृति जोधपुर की आत्मा को समर्पित एक कलात्मक यात्रा है। दूसरी पीकॉक टेल्स : रंग, संस्कृति और मारवाड़ की आत्मा का उत्सव है। तीसरी विमान पर विराजमान भगवान शिव : कैलाश से लोककल्याण की दिव्य यात्रा है।
चौथी खेजड़ली : प्रकृति संरक्षण के लिए सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा है। पांचवीं वीर दुर्गादास राठौड़ : साहस, त्याग और स्वाभिमान की अमर गाथा है। इन कलाकृतियों में मारवाड़ की ऐतिहासिक विरासत, लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को कलात्मक रूप में उकेरा गया है।
पारंपरिक और आधुनिक कला का अनूठा संगम
इन रचनाओं के निर्माण में फाइबर, मोजेक, कैनवास, टाइल्स, लकड़ी, कपड़ा और पारंपरिक शिल्प तकनीकों का उपयोग किया गया है। आधुनिक कला और पारंपरिक हस्तशिल्प के इस समन्वय ने कलाकृतियों को विशेष आकर्षण प्रदान किया है।
'हर यात्री को राजस्थान की आत्मा से जोड़ना था उद्देश्य'
महेंद्र कोडवानी ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल एयरपोर्ट को सजाना नहीं था, बल्कि जोधपुर आने वाले प्रत्येक यात्री को राजस्थान की संस्कृति, लोकजीवन, रंगों और ऐतिहासिक विरासत से पहली ही नजर में परिचित कराना था। उन्होंने कहा कि ये कलाकृतियां यात्रियों के लिए राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान का पहला अनुभव बनेंगी।
पहले भी राष्ट्रीय परियोजनाओं में दिखा चुके हैं हुनर
महेंद्र कोडवानी इससे पहले भी कई राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में अपनी कला का योगदान दे चुके हैं। वाराणसी में संत रविदास की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं।
इसके अलावा उनकी कलाकृतियां प्रयागराज महाकुंभ, उज्जैन, चित्रकूट सहित देश के कई प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों पर स्थापित हैं। बड़ौदा, हुबली, तिरुवनंतपुरम और तिरुपति एयरपोर्ट के लिए भी वे कलात्मक कार्य कर चुके हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!