इस नेता के घर के बाहर मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन: विवादित बयानों पर जताया विरोध; प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता संतोष शर्मा के कथित विवादित बयानों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। रविवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर उनके निवास के बाहर पहुंचीं और उनके बयानों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल थे।
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का लगाया आरोप
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का आरोप है कि संतोष शर्मा सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों के माध्यम से मुस्लिम समाज को लेकर लगातार आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब प्रभावित हो रही है।
प्रदर्शन में शामिल शबनम खान ने कहा कि वे केवल अपनी आपत्ति दर्ज कराने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने आई थीं। उन्होंने मांग की कि संतोष शर्मा अपने बयानों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में इस तरह की बयानबाजी से परहेज करने का आश्वासन दें। साथ ही उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग भी की।
भारी पुलिस बल रहा तैनात
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तुकोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने संतोष शर्मा से मुलाकात का प्रयास किया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें शांत कराया। कुछ घंटों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद महिलाएं शांतिपूर्वक वहां से लौट गईं।
फिलहाल स्थिति सामान्य
पुलिस के अनुसार प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!