भगोरिया मेले में नाबालिग की हत्या का खुलासा: 48 घंटे में इतने आरोपी गिरफ्तार; एक किशोर भी शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आलीराजपुर।
आलीराजपुर जिले के वालपुर में आयोजित भगोरिया मेले के दौरान हुई नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में तीन वयस्क और एक नाबालिग शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामूली धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया।
मेले में धक्का लगने से शुरू हुआ झगड़ा
घटना 27 फरवरी को सोंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम वालपुर में आयोजित भगोरिया मेले के दौरान शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। मेले में दो पक्षों के युवकों के बीच धक्का लगने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
नाबालिग पर लात-घूंसों से हमला
आरोप है कि एक पक्ष के युवकों ने तलावद (थाना उदयगढ़) निवासी एक नाबालिग पर लात-घूंसों से हमला किया और फिर धारदार चाकू से उसके पेट, पीठ और सीने पर वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बालक को तत्काल सोंडवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल आलीराजपुर रेफर किया गया।
एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने थाना प्रभारी राजाराम बडोले के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेला स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई।
चार आरोपी गिरफ्तार
जांच के आधार पर पुलिस ने सोंडवा क्षेत्र के निवासी दिनेश, कमलेश, अर्जुन और एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मामूली धक्का लगने से शुरू हुए विवाद के चलते उन्होंने प्रतिशोध में नाबालिग पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!