नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई: 3 पोकलेन-4 जेसीबी लेकर पहुंचा निगम का अमला
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के तहत सोमवार को शहर में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। बीजलपुर से ट्रेजर टाउन होते हुए क्रिस्टल अपार्टमेंट तक प्रस्तावित सड़क निर्माण में बाधा बन रहे मकानों और दुकानों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम भारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और रिमूवल की कार्रवाई को अंजाम दिया।
पहले से दी गई थी सूचना
कार्रवाई से पहले नगर निगम द्वारा संबंधित क्षेत्र में मार्किंग और मुनादी कराई जा चुकी थी। इसका असर यह रहा कि कई लोगों ने पहले ही अपने निर्माण को निर्धारित सीमा तक स्वयं ही हटा लिया था। सोमवार को निगम का अमला शेष बचे अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंचा।
JCB और पोकलेन से हटाए गए मकान और दुकानें
नगर निगम की टीम ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से सड़क निर्माण में बाधक बने मकानों और व्यावसायिक दुकानों को हटाया। पूरी कार्रवाई के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही और किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया।
150 कर्मियों और भारी पुलिस बल की तैनाती
इस रिमूवल कार्रवाई में नगर निगम के 150 से अधिक कर्मचारी, 3 पोकलेन मशीन, 4 जेसीबी मशीन और 50 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके साथ ही नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र सड़क के दोनों ओर से आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी।
नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने बताया
यह सड़क मास्टर प्लान में शामिल करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी रोड है। इसमें कुछ स्थानों पर अतिक्रमण, व्यावसायिक दुकानें और आवासीय निर्माण सामने आए थे। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को पहले ही सूचना दी जा चुकी थी और मार्किंग भी कर दी गई थी।
अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया था, जबकि जो हिस्सा बचा था, उसे निगम की टीम ने हटाया है।
जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य
निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि मास्टर प्लान की सड़कें नगर निगम की प्राथमिकता में शामिल हैं। अतिक्रमण हटने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि कुछ शेष अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित लोगों को कुछ समय की मोहलत दी गई है। तय समय सीमा के बाद दोबारा कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!