मानसून पूर्व तैयारियों में जुटा एमपीआईडीसी: औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव रोकने एवं वृक्षारोपण हेतु विशेष अभियान; तीन उद्योग संचालकों को नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानसून के मद्देनजर मध्यप्रदेश इण्डस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा सभी औद्योगिक क्षेत्रों जैसे कि पीथमपुर सेक्टर-1 से 6, एस.ई. जेड़, स्मार्ट इण्डस्ट्रीयल पार्क, मेघनगर, निमरानी, जेतापुर, हातोद आदि में व्यापक स्तर पर पूर्व तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव एवं सुचारु जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनों की सफाई हेतु विशेष टीमें तैनात की गई हैं। इस कार्य के लिए लगभग रूपये 70 लाख का बजट आवंटित किया गया है। साथ ही एमपीआईडीसी रिक्त भूमि का चयन कर रहा है, जो कि वर्षा ऋतु में उद्योगों को वृक्षारोपण हेतु अस्थाई रूप से प्रदान की जायेगी।
एमपीआईडीसी द्वारा मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को भी पत्र जारी कर मानसून पूर्व विद्युत लाइनों एवं संबंधित अधोसंरचना का आवश्यक रखरखाव सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे तथा विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
ड्रेनों में कचरा फेंककर जल निकासी बाधित करने के मामलों में सख्ती बरतते हुए एमपीआईडीसी ने तीन उद्योग संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार की गतिविधियां जलभराव एवं पर्यावरणीय समस्याओं का कारण बनती हैं तथा इनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने सभी उद्योगों से अपील की है कि ड्रेनों की सफाई के उपरांत उनमें किसी भी प्रकार का कचरा या अपशिष्ट न डालें तथा जल प्रवाह में आने वाली बाधाओं को स्वयं भी हटाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए उद्योगों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है तथा सभी के सामूहिक प्रयासों से मानसून के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी। उद्योग एमपीआईडीसी में आवेदन प्रस्तुत कर वृक्षारोपण हेतु अस्थाई भूमि प्राप्त कर सकते है जो कि नियमानुसार कार्यकारी संचालक द्वारा आवंटित की जायेगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!