चलती स्लीपर बस पर पथराव: घटना में कोई यात्री घायल नहीं; ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
मध्य प्रदेश के धार जिले में शनिवार देर रात इंदौर से अहमदाबाद होते हुए राजकोट जा रही एक स्लीपर कोच बस पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया।
हमले में बस की कई खिड़कियों के शीशे टूट गए, लेकिन चालक की सूझबूझ और समय पर लिए गए फैसले से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
सुनसान सड़क पर अचानक शुरू हुआ पथराव
जानकारी के मुताबिक, राधे ट्रेवल्स की पीतांबरा स्लीपर बस (क्रमांक MP-06-ZK-4957) इंदौर से राजकोट जा रही थी। बस जब सारंगी और पेटलावद के बीच सुनसान इलाके से गुजर रही थी, तभी पेड़ों की आड़ में छिपे अज्ञात बदमाशों ने अचानक बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले से बस के शीशे टूट गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शी यात्री अमित शर्मा ने बताया कि पथराव इतना अचानक हुआ कि कुछ पल के लिए यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि चालक ने धैर्य नहीं खोया और बस को रोके बिना सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ा दिया।
ड्राइवर की सूझबूझ से टली संभावित लूट
यात्रियों का कहना है कि यदि चालक बस रोक देता तो बदमाश लूटपाट जैसी वारदात को अंजाम दे सकते थे। चालक ने जोखिम उठाते हुए बस की रफ्तार बढ़ाई और सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। उसकी सतर्कता के चलते किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सारंगी और पेटलावद पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पथराव के पीछे उद्देश्य क्या था।
आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। फिलहाल घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!