चलती बस बनी आग का गोला: यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उदयपुर।
रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सलूम्बर–बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर यात्रियों से भरी एक ट्रेवल्स बस अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। चालक की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते बस से उतार लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
चलते बस में उठा धुआं
जानकारी के अनुसार बस अपने निर्धारित मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के चलते बस में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। चालक ने पीछे लगे शीशे में धुआं और आग की लपटें देखीं, जिसके बाद उसने तुरंत बस रोक दी और जोर-जोर से चिल्लाकर यात्रियों को जगाया। चेतावनी मिलते ही यात्री घबराकर बस से बाहर निकले और सुरक्षित दूरी पर चले गए।
मिनटों में आग का गोला बनी बस
यात्रियों के उतरते ही आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग का गोला बन गई। घटना की सूचना मिलते ही झल्लारा थाना के थानाधिकारी जय किशन फुलवरिया पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद सलूम्बर दमकल विभाग को सूचना दी गई।
दमकल ने पाया काबू
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
यातायात रहा प्रभावित
इस घटना के चलते सलूम्बर-बांसवाड़ा मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया।
संबंधित समाचार

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!