आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए: बजरंग दल का एक्शन; हरतालिका तीज पर आयोजित भजन संध्या में बवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हरतालिका तीज पर राजवाड़ा में चल रही भजन संध्या में उस समय हंगामा मच गया, जब छेड़छाड़ के आरोप में कुछ मुस्लिम युवकों को बजरंगियों ने पकड़ लिया। पहचान को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया।
कार्यकर्ताओं का आरोप है मुस्लिम युवक भीड़ में हिंदू नाम बताकर घुसे थे और महिलाओं के साथ गलत तरीके से पेश आ रहे थे। कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को पकड़कर सबक सिखाया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवकों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
सांसद शंकर लालवानी की भजन संध्या में इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार शामिल हुए थे। राजवाड़ा और आसपास पुलिस ने सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी। भीड़ में कुछ युवकों को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं को शक हुआ। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, युवकों ने पूछताछ में पहले हिंदू नाम बताए।
उनकी पहचान को लेकर सवाल उठे और विवाद बढ़ गया। बजरंग दल का आरोप है युवक महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कुछ युवकों को पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने युवकों के साथ मारपीट की। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवकों को अपने कब्जे में लिया।
लव जिहाद का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
बजरंग दल के जिला संयोजक विजय कलखोर ने आरोप लगाया हिंदू समाज के बड़े आयोजनों में गलत पहचान के साथ युवकों के पहुंचने की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। उन्होंने इसे लव जिहाद की साजिश बताते हुए कहा संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने आगामी महिला आयोजनों में बजरंग दल की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय रहने की बात भी कही। हालांकि, पुलिस जांच में ही स्पष्ट होगा पकड़े गए युवकों की वास्तविक पहचान क्या है और उनके आयोजन में पहुंचने का उद्देश्य क्या था।
पुलिस अधिकारी पकड़े गए युवकों से पूछताछ के साथ मौके के वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में तीज जैसे बड़े आयोजनों में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने इस बार विशेष इंतजाम किए थे। राजवाड़ा और आसपास बैरिकेडिंग के साथ परिवार सहित आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया, जबकि संदिग्ध, नशे में धुत या बिना वजह घूम रहे युवकों को रोककर पूछताछ की गई।
कुछ युवकों को पुलिस थाने भी ले गई। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के राहुल, राजेश, अनुज गौड़, सिद्धू पुरोहित, आयुष, हेमंत, ऋतिक, रजत, शरद, कान्हा, विवेक और धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है इस तरह की घटना दोबारा होने पर आंदोलन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले:सड़कों पर घंटों लगा रहा जाम

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई:प्राइवेट कार को बना रखा था टैक्सी; ई-चालान पहुंच रहे थे असली वाहन मालिक के पास

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा:पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा जोड़ी; होटल से अस्पताल तक के घटनाक्रम की फिर से पड़ताल

गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या:दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन:आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!