छात्रा से छेड़छाड़: रास्ते में रोका, हाथ पकड़कर दी धमकी; सगाई तुड़वाने की भी कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में बीकॉम सेकेंड ईयर की एक छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के परिचित युवक ने रास्ते में रोककर उसका हाथ पकड़ लिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
पीड़िता का कहना है कि उसकी सगाई की बातचीत चल रही है और आरोपी उसके होने वाले मंगेतर को भी उसके खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहा है।
परिचित युवक पर गंभीर आरोप
पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय युवती एक निजी कॉलेज में बीकॉम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। युवती ने शिकायत में बताया कि उसका परिचित अरुण अहिरवार (पुत्र सिद्धूलाल अहिरवार), निवासी इकलेरा, पिछले कुछ समय से उसे परेशान कर रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल विजयनगर इलाके में रह रहा है और लगातार युवती को धमकी दे रहा था।
रास्ते में रोककर किया अभद्र व्यवहार
पीड़िता के अनुसार शनिवार को जब वह पैदल अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया। उसने जबरन बातचीत करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया।
जब युवती ने विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। हालांकि जाते-जाते उसने धमकी दी कि वह उसकी कहीं और शादी नहीं होने देगा।
मंगेतर को भड़काने की भी कोशिश
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके होने वाले मंगेतर से संपर्क कर उसे भड़काने की कोशिश कर रहा है और उसके बारे में गलत बातें फैला रहा है।
पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!