मोबाइल बंद, काम अधूरे... विधायक का चढ़ा पारा: बोलीं- हमारा फोन 24 घंटे जनता के लिए चालू रहता है; अधूरे निर्माण पर भी जताई नाराजगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर विधायक कंचन तनवे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी। पीपलकोटा में निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव का मोबाइल बंद मिलने पर विधायक नाराज हो गईं। उन्होंने दो टूक कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारा मोबाइल 24 घंटे जनता के लिए चालू रहता है, ऐसे में जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों का भी जनता के प्रति जवाबदेह रहना जरूरी है।
विधायक ने करीब एक माह पहले हुए भूमिपूजन के बावजूद सीसी रोड का काम शुरू नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
रिकॉर्ड में बाउंड्रीवाल पूरी, मौके पर अधूरी
निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर की बाउंड्रीवाल का मामला भी सामने आया। रिकॉर्ड में निर्माण कार्य पूर्ण दर्शाया गया था, लेकिन मौके पर बाउंड्रीवाल अधूरी मिली। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी विधायक ने आपत्ति जताई।
उन्होंने संबंधित अधिकारी को बाउंड्रीवाल की जांच कराने और निर्माण कार्य को निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरा कराने के निर्देश दिए।
सचिव पर कार्रवाई के निर्देश
ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क नहीं होने और मोबाइल बंद मिलने पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने सचिव के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक तनवे ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी, गुणवत्ता से समझौता और अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और जहां भी गड़बड़ी मिले, वहां जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस

फूटी कोठी मंडी विवाद में नया मोड़:फर्जी निगमकर्मी की एंट्री का आरोप; कांग्रेस ने रिमूवल अमले पर उठाए सवाल, पुलिस वेरिफिकेशन की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!