नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म: आरोपी युवक गिरफ्तार; मुखबिर से क्या सूचना मिली थी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
औद्योगिक नगर पीथमपुर के घाटबिल्लोद चौकी क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 22 वर्षीय युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मुकेश यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान संजय पिता धनसिंह सोलंकी (22) निवासी अंजीराडा, हाल मुकाम संपूर्ण बाग कॉलोनी लेबड़ के रूप में हुई है। आरोपी पर आरोप है कि उसने 16 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। इस मामले में उसके खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव से बस के जरिए इंदौर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुणवाद क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी संजय को पकड़ लिया। नाबालिग बालिका को बड़वानी की ओर से दस्तयाब किया गया। उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील शर्मा, चौकी प्रभारी नीलेश मालवीय, सहायक उप निरीक्षक मुकेश यादव, श्यामू राजावत और राधामोहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!