छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय: ऐसे छोटे-मोटे आंदोलन से कोई फर्क नहीं पड़ता है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन पर बया बयान दिया कि ऐसे छोटे-मोटे आंदोलन से कोई फर्क नहीं पड़ता। 140 करोड़ के देश में ऐसे आंदोलन वो लोग करते हैं जो निराश मानसिकता के हैं।
उन्हें मौका मिल जाता है। कहीं बाढ़ आ जाती है तो कहीं भूकंप आ जाते हैं। विजयवर्गीय कल अपने प्रभार के जिले धार में थे। अमझेरा में उन्होंने सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के प्रभाव को कमतर बताते हुए कहा कि ऐसे छोटे आंदोलनों से देश पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता।
उन्होंने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान पहले ही इस्तीफा देना चाहते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें रोक लिया था। बाद में पार्टी के निर्णय के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक अपना अनशन जारी रखने की बात कही थी।
जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन पर विजयवर्गीय ने कहा कि भारत 140 करोड़ आबादी वाला बड़ा देश है और ऐसे आंदोलनों से राष्ट्रीय स्तर पर कोई विशेष अंतर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि भारत की तुलना नेपाल जैसे छोटे देशों से नहीं की जा सकती और लोकतंत्र में समय-समय पर इस तरह के आंदोलन होते रहते हैं।
आंदोलन के प्रभाव की तुलना मौसम से करते हुए कहा, कहीं ज्यादा बारिश होती है, कहीं बाढ़ आ जाती है, तो क्या फर्क पड़ता है? उनका आशय था कि इस प्रकार की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं और इन्हें असाधारण नहीं माना जाना चाहिए।
भाजपा नेता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद विपक्ष निराश था और इस आंदोलन ने उसे कुछ राजनीतिक ऊर्जा या ऑक्सीजन जरूर दी। उनके अनुसार, केंद्र सरकार के हालिया निर्णयों के बाद विपक्ष की राजनीतिक रणनीति कुछ ही दिनों में कमजोर पड़ गई।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!