कैबिनेट बैठक से दूर मंत्री ने मनाया उत्सव का उल्लास: नागलवाड़ी में मुख्यमंत्री ने ली बैठक; आलीराजपुर के भगोरिया में थिरके मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश की राजनीति में सोमवार को सत्ता के दो अलग केंद्र और मिजाज देखने को मिले। एक ओर जहां प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में आयोजित महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस बैठक से पूरी तरह दूर रहे।
सरकार के उच्च स्तरीय नीतिगत मंथन के बीच मंत्री विजयवर्गीय ने आलीराजपुर के पारंपरिक भगोरिया हाट के उल्लास में शामिल होना बेहतर समझा, जहां वे जनजातीय संस्कृति के रंगों में पूरी तरह सराबोर नजर आए। आलीराजपुर की धरा पर आयोजित इस उत्सव में मंत्री विजयवर्गीय ने मांदल की थाप पर स्थानीय समाज के साथ नृत्य किया और लोक पर्व की खुशियां साझा की।
इस अवसर पर उनके साथ वन मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष परवाल और प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ढोल-मांदल की गूंज, रंगों की उड़ती फुहार और स्वजन के चेहरों पर सजी मुस्कान के बीच मंत्री विजयवर्गीय ने इस पर्व को जनजातीय अस्मिता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।
जहां एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. यादव नागलवाड़ी में मंत्रियों की उपस्थिति में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे, वहीं मंत्री विजयवर्गीय का कैबिनेट बैठक में जाने के बजाय सीधे आलीराजपुर के उत्सव में पहुंचना राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बना रहा।
आदिवासी समाज के इस सबसे बड़े लोक उत्सव में ढोल बजाते हुए उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नागलवाड़ी के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में उनकी अनुपस्थिति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। एक वरिष्ठ मंत्री का सरकार के महत्वपूर्ण आयोजन से किनारा कर लोक उत्सव में रमे रहना प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!