झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक: कहीं दीप जले, कहीं दिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

देशभर में उत्सव-त्योहार में तब्दील हो गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
पीएम के नाम पर एक दीप कार्यक्रम में उज्जैन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 मिनट में प्रज्ज्वलित हुए 33.27 लाख दीपक
पुण्य सलिला शिप्रा बनी बेमौसम दीपावली की साक्षी, सभी 6 घाट जगमगाए, महाकाल लोक तक फैला उजियारा
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
समाचार के शीर्षक के अनुरूप ही कल गुरुवार का दिन बीता। कहीं दीप जले तो कहीं दिल। मसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन से जुड़ा था। इस प्रसंग को पीएम की पार्टी भाजपा ने एक उत्सव-त्योहार का स्वरूप दे दिया।
‘एक दीपक आशीर्वाद का’ की मनुहार के साथ भाजपा ने अपने नेता का जन्मदिन मनाने का आह्वान किया। यह आह्वान देशवासियों से था, जिस पर पार्टीजन ने शिद्दत के साथ अमल किया। आमजन ने भी इसमें सहभागिता की।
नतीजतन देशभर में बेमौसम दीपोत्सव का नजारा पेश हो गया। सबसे अनूठा उजियारा हमारे अपने मालवा में हुआ। सूबे के सीएम डॉ. मोहन यादव की अगुआई में इस अनुपम उजियारे और जगमगाहट की साक्षी बनी उज्जयिनी नगरी।
पुण्य सलिला मैया शिप्रा के तट पर इतनी बड़ी संख्या में दीपक झिलमिलाए कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। सीएम की सदारत व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आतिथ्य में एक-दो नहीं, पूरे 33 लाख से ज्यादा दीपक प्रज्ज्वलित हुए।
शिप्रा के तट से लेकर महाकाल लोक व कार्तिक मेला प्रांगण तक ये जगमगाहट पसरी हुई थी। मुख्यमंत्री का गृह नगर उज्जैन एक तरह से दीपावली मना रहा था। हूबहू ये ही दृश्य अहिल्या नगरी इंदौर में भी उभरा।
जनता चौक राजवाड़ा इसका गवाह बना, जहां हजारों दीपक जले। इन दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देने वाली ज्योति झरती रही। इस दीप ज्योति से देश का एक बड़ा तबका दूर रहा। इसमें दीगर राजनीतिक दल शामिल हैं, जिन्होंने इस रोशनी को फिजूलखर्ची करार दिया और भाजपा को कोसते हुए दीपकों की इस जगमगाहट में स्वयं का दिल जलाया, दुःखाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में दीपोत्सव और सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हुए। उज्जैन में शिप्रा तट से महाकाल लोक तक 33.27 लाख दीपक जगमगाए और उज्जैन का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ।
वहीं कार्तिक मेला मैदान में 9 लाख दीपकों से प्रधानमंत्री मोदी का विशाल चित्र बनाया गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश में कुल 3.55 करोड़ दीप जलाए गए। इसके अलावा दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर 1.50 लाख, ओडिशा में करीब 1 करोड़, गुजरात में 88 लाख से ज्यादा दीपक जलाए गए।
नागपुर में 500 लाभार्थियों ने आशीर्वाद का दीया जलाया, जबकि ओडिशा में 8 हजार यूनिट से ज्यादा रक्तदान हुआ। दुनिया के कई बड़े नेताओं ने मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने शुभकामनाएं भेजी। अमेरिकी दूतावास ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ़ से बधाई दी।
पीएम के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने रचा इतिहास, उज्जैन देशभर में सिरमौर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इतिहास रच दिया। दीप प्रज्ज्वलन में तो उन्होंने रिकॉर्ड बनाया ही, अन्य अनूठे आयोजन भी इस तरह किए कि उज्जैन में वक्त से पहले ही दीपावली मन गई।
सेवा संकल्प अभियान के तहत रामघाट व दत्त अखाड़ा क्षेत्र में मुख्य कार्यक्रम हुआ। यहां पहले भव्य लेजर शो हुआ, जिसके बाद ख्यात कवि शैलेश लोढ़ा ने कथावाचन के जरिये उज्जैन की सांस्कृतिक गाथा, धार्मिक विरासत व गौरवशाली परंपराओं का परिचय प्रस्तुत किया।
इसके बाद भवानी शास्त्री की अगुआई में भक्तिमय भजन प्रस्तुति हुई। श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्राचीन विरासत, पुरातात्विक पहलू, स्थापत्य धरोहर आधारित पुस्तक ‘इतिहास के पृष्ठों से’ का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमोचन किया।
पुस्तक में मंदिर के पुराने स्वरूप, निर्माण, स्थापत्यकला, प्राचीन मूर्ति शिल्प, सांस्कृतिक आयाम संकलित किए गए हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुआई में पहली बार मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का शहर में रोड शो भी निकाला गया। इस शो में जनसैलाब उमड़ा।
इंदौर में भी मना जोरदार उत्सव, सुपर कॉरिडोर पर जनसैलाब, राजवाड़ा पर दीपावली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इंदौर में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अगुआई में मना। पहले विमानतल से लेकर सुपर कॉरिडोर का हिस्सा उत्सव का साक्षी बना और बाद में शहर का मध्य हिस्सा राजवाड़ा दीपोत्सव का गवाह बना।
राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम ने गुरुवार को सुपर कॉरिडोर पर आयोजित कार्यक्रम में 50 लाख निजी संपत्तियों की निःशुल्क रजिस्ट्री का अभियान शुरू किया। अब प्रदेश के ग्रामीणों को घरों की रजिस्ट्री के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा।
मध्य प्रदेश ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश में अब तक 68 लाख अधिकार-पत्र तैयार किए गए हैं। इनमें 50 लाख निजी मकानों के हैं। नि:शुल्क रजिस्ट्री देने के लिए राज्य सरकार लगभग 4 हजार करोड़ खर्च कर रही हैं। प्रदेश में केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना साल 2020 में लागू की गई थी। इसके तहत ग्रामीण आबादी भूमि का ड्रोन सर्वे कर अधिकार अभिलेख प्रॉपर्टी कार्ड तैयार किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!