महू पुलिस की नाकामी से अब तक फरार हैं अवैध गर्भपात के आरोपी: वीडियो होने के बाद भी नामजद तक नहीं कर पाए टीआई राहुल शर्मा
KHULASA FIRST
संवाददाता

रसूख और विभागीय साठगांठ ने जांच पर डाली धूल, मेदांता में ‘आराम’ फरमा रही मास्टर माइंड
खुलासा फर्स्ट, महू/इंदौर।
डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में अवैध गर्भपात के काले कारोबार का खुलासा होने के बाद पुलिस की जो घटिया कार्यप्रणाली सामने आई है, उसने विभाग की साख को तार-तार कर दिया है। 26 फरवरी को जब पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद था, तब पुलिस की मौजूदगी में पुलिस लिखी सफेद बलेनो कार (एमपी 09 जेवाय 3215) में सवार दो व्यक्ति एक बदहवास नाबालिग लड़की को सरेआम गाड़ी में डालकर रफूचक्कर हो गए थे।
कई दिन बाद भी टीआई राहुल शर्मा और उनकी टीम का खाली हाथ होना महू पुलिस की काबिलियत पर बड़ा सवालिया निशान है। हैरानी है घटना का वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को नामजद तक नहीं कर पाई।
घटनास्थल पर मौजूद जागरूक नागरिकों ने जब संदिग्ध कार को रोका और पूछताछ की तो कार सवारों ने शातिर बदमाशों की तरह ‹टिटनेस का इंजेक्शन› लगवाने का झांसा दिया और खुद को भंवरकुआं इंदौर का निवासी बताकर गुमराह किया।
कार्रवाई का डर सताया तो नाबालिग को लेकर फरार हो गए। इस पूरी वारदात का वीडियो मौजूद है, जिसमें कार का नंबर और संदिग्धों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, फिर भी टीआई द्वारा नामजद न करना महू पुलिस की संदिग्ध कार्यशैली की ओर इशारा करता है।
चर्चा आम है इस गिरोह के तार कथित डॉ. दीपक खन्ना से जुड़े हैं, जिसका भाई पुलिस में ऊंचे पद पर है। इसी विभागीय सांठगांठ के चलते ‹पुलिस› लिखी कार के मालिकों पर हाथ डालने से महू पुलिस के हाथ कांप रहे हैं।
प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम राकेश परमार और बीएमओ डॉ. योगेश सिंगारे ने त्वरित कार्रवाई कर अवैध क्लिनिक का खुलासा किया, जहां घर में बने ऑपरेशन थिएटर से प्रतिबंधित एमटीपी किट और सर्जिकल उपकरणों का जखीरा मिला।
जांच में सामने आया मुख्य आरोपी अमीषा पांच साल से महू-पीथमपुर के पांच अलग-अलग ठिकानों पर कोख का कत्ल कर रही थी। इस प्रकरण में जैसे ही गिरफ्तारी की बारी आई, उसने शातिर तरीके से कार्डियक अटैक का ड्रामा रचा और इंदौर के मेदांता अस्पताल में भर्ती होकर पुलिस रिमांड और पूछताछ से बच रही है।
सर्चिंग में कुछ संदिग्ध नहीं मिला
मामले की पूरी जानकारी सीएमएचओ को दे दी है। महू व आसपास के क्षेत्र में अवैध क्लिनिक की सर्चिंग की गई, परंतु फिलहाल कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। हमने नालछा(धार) बीएमओ को भी पीथमपुर क्षेत्र में संभावित अवैध क्लिनिक संचालित होने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है ताकि वहां भी सख्त कार्रवाई की जा सके। - डॉ. योगेश सिंगारे, बीएमओ, अंबेडकर नगर महू
आरोपी के ठीक होने का इंतजार
आरोपित महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे इंदौर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। ठीक होने पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। मामले की विवेचना की जा रही है। वीडियो में दिख रहे आरोपियों को नामजद करने और संदिग्ध कार को जब्त करने के सवाल पर टीआई ने कहा कि उचित कानूनी कार्यवाही विवेचना में है। - राहुल शर्मा, थाना प्रभारी, महू कोतवाली
संबंधित समाचार

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल

वीडियो देखिये, मूंग खरीदी को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन:पुलिस से झड़प: बैरिकेड्स तोड़े, बस पर चढ़े प्रदर्शनकारी

वीडियो देखिये, सावन में महाकाल दर्शन के लिए बदली व्यवस्था:सुबह 3 बजे खुलेंगे मंदिर के पट; पहली सवारी 3 अगस्त को निकलेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष पड़ाव स्थल:बाईग्राम और राजोदा में होंगे ठहरने, भोजन, चाय-नाश्ता सहित सभी आवश्यक इंतजाम

MIC मेंबर पर गंभीर आरोप:विधवा महिला ने की शिकायत; हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा

पुलिस ने कुख्यात बदमाश चेतन नाथ के एक और साथी को गिरफ्तार किया:दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

एयर इंडिया के इंजीनियर और मुंबई के कारोबारी ने छोड़ा संसार:गुरु पूर्णिमा पर लिया संन्यास

वीडियो देखिये, गुरुपूर्णिमा पर सांदीपनि आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब:पंचामृत अभिषेक के बाद शुरू हुए दर्शन; मुख्यमंत्री भी पहुंचे

Dell ने भारत में लॉन्च किए तीन नए लैपटॉप:जानिए कीमत और फीचर्स
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!