खबर
Top News

फैक्ट्री में लगी भीषण आग: 4 महिलाओं की जिंदा जलकर मौत; 20 मजदूर झुलसे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 मार्च 2026, 5:07 pm
शेयर करें:
फैक्ट्री में लगी भीषण आग

खुलासा फर्स्ट, जींद।
रंग-गुलाल बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा होने के कारण अंदर मौजूद मजदूर बाहर नहीं निकल सके।

चार महिला मजदूरों की जिंदा जलकर मौत
इस हादसे में चार महिला मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 20 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना सफीदों की भाट कॉलोनी स्थित एक फैक्ट्री में हुई, जहां होली के रंग और गुलाल का निर्माण किया जाता था।

फैक्ट्री में काम कर रहे थे करीब 30 मजदूर
हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही पूरे परिसर में धुआं और लपटें फैल गईं, जिससे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

बाहर से ताला लगा होने से बढ़ी त्रासदी
आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि फैक्ट्री के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा होने के कारण मजदूर अंदर ही फंसे रह गए।

स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर कई मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चार महिलाओं की जान जा चुकी थी। बताया गया है कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग तेजी से फैली, जिससे पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घायल मजदूरों को पहले सफीदों के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से झुलसे कई मजदूरों को पानीपत के अस्पताल में रेफर किया गया है।

प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक महिलाओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री के बाहर ताला लगा होने के कारण वे समय पर बाहर नहीं निकल पाए, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री मालिक से पूछताछ की जा रही है।


संबंधित समाचार

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

1 minute ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

4 minutes ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

10 minutes ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

13 minutes ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

17 minutes ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

19 minutes ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

25 minutes ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

26 minutes ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 1 hour ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 1 hour ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 1 hour ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 1 hour ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 1 hour ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 1 hour ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

about 2 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

about 2 hours ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!