खबर
Top News

मल्टी के नीचे दुकान में लगी भीषण आग: रहवासियों में मची अफरा-तफरी; क्षेत्रीय पार्षद मौके पर पहुंचे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जून 2026, 3:22 pm
शेयर करें:
मल्टी के नीचे दुकान में लगी भीषण आग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वीर सावरकर नगर स्थित माया भवन मल्टी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राउंड फ्लोर पर संचालित एक हार्डवेयर दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुएं का गुबार तेजी से ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने लगा, जिससे मल्टी में रहने वाले लोग जान बचाने के लिए तुरंत बाहर निकल आए।

बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर केनों और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकान में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती गई। स्थिति बिगड़ती देख फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई।

दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब 20 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया। समय रहते कार्रवाई होने से आग पूरी बिल्डिंग में नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।

मल्टी के सभी परिवार नीचे उतर आए थे
स्थानीय निवासी सुभाष चौधरी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही मल्टी के सभी परिवार एहतियातन नीचे उतर आए थे। धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच चुका था, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।

क्षेत्रीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत बडवे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी का टैंकर मंगवाने के साथ ही यह सुनिश्चित किया कि भवन के सभी फ्लैट खाली करा लिए गए हैं और कोई व्यक्ति अंदर फंसा नहीं है।

हार्डवेयर दुकान में लगी थी आग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शुभम इंटरप्राइजेस नामक हार्डवेयर दुकान में लगी थी। दुकान में रखा पीवीसी फिटिंग सामग्री, पेंट-थिनर, हार्डवेयर का सामान और फर्नीचर आग की चपेट में आकर जल गया। वहीं आग की तपिश और लपटों से ऊपर स्थित एक फ्लैट में भी नुकसान हुआ, जहां पर्दे, पलंग और एलईडी टीवी जल गए।

जनहानि की सूचना नहीं
फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 13 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 13 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 14 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 14 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 14 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 14 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 14 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 14 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 14 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 14 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 14 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 14 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 14 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 14 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 14 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 15 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 15 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 15 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 15 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!