गोला-बारूद बनाते समय भीषण विस्फोट: अब तक इतने लोगों की मौत की पुष्टि; कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागपुर (महाराष्ट्र)।
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के राउलगांव स्थित विस्फोटक निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार सुबह करीब 7 बजे जोरदार धमाका हो गया। हादसे में अब तक 17 कर्मचारियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
डेटोनेटर बनाते समय हुआ विस्फोट
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्लांट में डेटोनेटर तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। उस समय फैक्ट्री में 30 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में आग लग गई और इमारत के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। मलबा चारों ओर फैल गया, जिसमें कई कर्मचारी दब गए थे। रेस्क्यू टीमों ने मलबे से घायलों को बाहर निकाला।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। अब तक 15 घायलों को नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों का भी इलाज जारी है। यह कंपनी औद्योगिक विस्फोटक और डेटोनेटर बनाती है, जिनका उपयोग खनन परियोजनाओं में किया जाता है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
सीएम फडणवीस ने जताया शोक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि NDRF और SDRF की टीमें भी घटनास्थल पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आपातकालीन आदेश जारी करते हुए राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव:भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार; भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नाम पर लगाई मुहर

चक्रवाती तूफान अर्नब ने मचाई तबाही:135 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 की मौत, 57 हजार लोगों को किया शिफ्ट

वीडियो देखिये, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026:शहरी विकास, आधारभूत संरचना और सतत विकास को गति मिलेगी; महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों एवं वित्तीय अनुबंधों का आदान-प्रदान

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!