खबर
Top News

मानसिंह गिरफ्तार: बिट्‌टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
मानसिंह गिरफ्तार

मामला गाय चोरी की शंका में हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट द्वारा की गई सनसनीखेज हत्या का

श्री करणी सेना पदाधिकारी और नाबालिग सहित दो और धराए, अब तक पांच गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों हुए लसूड़िया थाना क्षेत्र के चंदर लोहार हत्याकांड में भले ही पुलिस कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी हो, लेकिन अन्य आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस ने कल ही कथित श्री करणी सेना पदाधिकारी मानसिंह राजावत और एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को और गिरफ्तार कर लिया है।

यानी अब तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं कि केस में बिट्टू यादव को आरोपी नहीं बनाया गया है, जबकि केस के चश्मदीद गवाह चंदर लोहार की पत्नी पूजा खुद मीडिया के सामने चीख-चीखकर उसका नाम ले चुकी है। कहा जा रहा है कि एक बड़े भाजपा नेता के बेटे द्वारा पुलिस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इससे पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

8 सितंबर को हुए चंदर लोहार हत्याकांड में लसूड़िया पुलिस ने अब तक गाय पालक भूरू यादव, उसके साथी कुणाल यादव और दुर्गेश लोहार के बाद कल श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश सह संगठन मंत्री मानसिंह राजावत और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस नामजद आरोपी और हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट को हफ्तेभर बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। वहीं, पिछले दिनों खुलासा फर्स्ट ने भी हत्याकांड में बिट्टू यादव की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए थे।

ये भी बताया था कि उसे एक बड़े भाजपा नेता का बेटा लगातार बचाने में लगा हुआ है। खुलासा फर्स्ट जल्द ही इस व्यक्ति के नाम का खुलासा करेगा। वहीं, खुलासा फर्स्ट के हाथ मीडिया को दिए बयान का वो वीडियो लगा है जिसमें चंदर लोहार की पत्नी पूजा ने सीधे तौर पर बिट्टू यादव की हत्याकांड में भूमिका बताई थी।

मीडिया से बोली पूजा-बिट्टू बुलाकर ले गया था उनको
बाऊजी, हम घर पर बैठे थे और खाना खा रहे थे। मुकेश के पापा चंदर को वो बिट्टू बुलाकर ले गया। इसके बाद कलाली के सामने इन्होंने उनसे छीना-झपटी चालू कर दी। ऐसा करने वालों में कुणाल, भूरू और वो बिट्टू...सहित पांच-छह लोग थे।

उन्होंने खूब मारपीट करी, उनको कलाली के सामने पत्थर ही पत्थर मारा। ये (बड़े बेटे) बच्चे को भी ठोंक के फेंक दिया, सूरज जाट ने हम तो पशुपालक हैं बाऊजी, इतनी पहचान नहीं है। वो रजवा तुम्हारे को सब बताएगा, उसको पकड़ोगे तो। वो रजवा उसे सब मालूम है और वो बिट्टू भैया हैं न, उनको भी सब मालूम है।

मेरा छोरा बीचबचाव करने गया तो उसे भी पीटा। इस छोरे को (बड़े बेटे) सीने में चोट भी आई है। ऐसे फेंका जैसे वो धोबी कपड़े कूटता है न, ऐसे कूट दिया इसको... और मेरे पीछे पत्थर ले के दौड़े वो तीनों-चारों। हमें मारपीट का कारण कुछ भी नहीं मालूम, फिर वो उन्हें बाड़े पे ले गए और 4 बजे तक वहां बहुत मारपीट करी। - वो चंदर के साथ। मेरा घरवाला है वो।

सुबह 8 बजे ले के गए थे, 4 बजे थाने में मालूम पड़ा कि थाने में लाए हैं बोले। उनको (चंदर) जेल ले जाएंगे। अभी मेडिकल करवाने गए हैं। यह नहीं बताया कि उनको ज्यादा मारा है, गंभीर हैं। थाने से पुलिस ने बताया था, बोले तुम जाओ वहां पे, बोले 11-12 बज जाएगी। पुलिस ने भी सही नहीं बताया हमारे को। नहीं बोला कि ज्यादा गंभीर हैं वो। एक पुलिस वाला बोला था कि ज्यादा उठ-बैठ नहीं हो रही उनसे, बोले चले जाओ वहां इलाज चल रहा है।

जिन्होंने मारपीट की है उनको जानते हैं न, एक का नाम भूरू है, एक का नाम राजू और एक का नाम बिट्टू है, और एक सूरज... सूरज जाट है कोई। एक कुणाल था। हम अस्पताल में गए तो वो बहुत ज्यादा गंभीर हैं बताया... बहुत ज्यादा ही गंभीर हैं। कभी उन्होंने कुछ गुनाह भी करा था तो मार-कूट के दो-चार थप्पड़ और थाने में पेश कर देते न।

थाने वाले सजा देते जो मंजूर थी हमारे को। कुछ भी नहीं की (गाय चोरी का आरोप था) थी सर, कुछ भी नहीं करी थी। सब झूठी बातें हैं यह। एफआईआर-एफआईआर कुछ भी नहीं, उन्होंने जान-बूझकर एफआईआर करी है। पहले से ही जलते थे यह भूरू और यह तो, इनके ऊपर, पहले से ही जलन थी उनको।

मेरा नाम पूजा है, मैं घरवाली हूं उनकी (चंदर लोहार की)।

मुस्लिम समझकर पहुंचा था, हिंदू का सुना तो चला गया
कल पुलिस ने चंदर लोहार हत्याकांड में श्री राजपूत करणी सेना के जिस मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी की है, गिरफ्तारी से पहले उसने खुलासा फर्स्ट को बताया था कि घटना वाले दिन सूरज जाट ने उसे फोन कर बताया था कि उन्होंने गाय चुराकर ले जा रहे एक मुस्लिम को पकड़ा है।

एक कार्यक्रम में होने की बात कहकर पहले तो मैंने मौके पर पहुंचने से मना किया, लेकिन सूरज के बार-बार कहने पर अपने एक गोरक्षक साथी पीयूष के साथ लसूड़िया क्षेत्र स्थित श्मशान घाट पहुंचा था। वहां सूरज जाट समेत करीब आधा दर्जन लोग चंदर लोहार को बैठाकर रखे हुए थे।

उनके सामने सूरज ने चंदर पर गाय काटने का आरोप लगाया। पूछने पर जैसे ही चंदर ने अपना नाम बताया। हिंदू नाम सुनकर मैं कार्यक्रम में जाने की बात कहकर वहां से निकलने लगा तभी सूरज और उसके साथियों ने चंदर को अपने साथ थाने ले जाने को कहा।

चूंकि मुझे एक कार्यक्रम की परमिशन लेने थाने जाना ही था। इसलिए मैं उनके साथ ही हो लिया। इसके अलावा पूरे मामले से मेरा कोई भी लेना-देना नहीं है। चूंकि मैं और मेरी टीम लव जिहाद से जुड़े मामले लगातार उठाती रहती है, इसलिए कुछ प्रतिद्वंद्वी मेरा नाम हत्या जैसे संगीन और गंभीर मामले में झूठा घसीट रहे हैं।

संबंधित समाचार

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

1 minute ago
सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा
Top News

सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा:पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा जोड़ी; होटल से अस्पताल तक के घटनाक्रम की फिर से पड़ताल

3 minutes ago
गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या
Top News

गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या:दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

7 minutes ago
भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल
Top News

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

18 minutes ago
इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल
Top News

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

31 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

38 minutes ago
इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’
Top News

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

about 1 hour ago
8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट
Top News

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

about 1 hour ago
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन
Top News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

about 1 hour ago
वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन
Top News

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन:आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

about 2 hours ago
केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश
Top News

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

about 2 hours ago
बारिश से बिगड़े हालात
Top News

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

about 2 hours ago
बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत
Top News

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

about 2 hours ago
गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी
Top News

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

about 3 hours ago
पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 19 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 20 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 20 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 20 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!