बैग में भ्रूण लेकर हाईकोर्ट पहुंचा युवक: पत्नी का हुआ था मिसकैरेज; बोला- चुनाव लड़ने के बाद हो रहे हमले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच में सोमवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। रीवा जिले का एक युवक बैग में पॉलीथिन में लिपटा भ्रूण लेकर कोर्ट पहुंच गया। गेट नंबर-6 पर सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें भ्रूण मिला। इसके बाद युवक को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हादसे के बाद हो गया था गर्भपात
पूछताछ में युवक ने अपना नाम दयाशंकर पांडे बताया। वह रीवा जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र के नदना गांव का रहने वाला है। युवक के मुताबिक हाल ही में हुए हादसे के बाद उसकी पत्नी का गर्भपात हो गया था।
1 मार्च को हादसा, 8 मार्च को हुआ गर्भपात
दयाशंकर पांडे ने बताया कि 1 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में पत्नी को गंभीर चोटें आईं। इसके कुछ दिन बाद, 8 मार्च को उसकी पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे का मिसकैरेज हो गया।
दस्तावेजों के साथ भ्रूण भी बैग में
सोमवार को उसकी याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई तय थी, इसी सिलसिले में वह जबलपुर आया था। युवक का कहना है कि वह अपने दस्तावेजों के साथ भ्रूण भी बैग में रखकर कोर्ट पहुंचा था।
चुनाव लड़ने के बाद हमलों का आरोप
दयाशंकर का आरोप है कि उसने 2024 में विधानसभा और लोकसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा था। चुनाव हारने के बाद से उस पर हमले होने लगे। उसका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में उस पर और उसके परिवार पर चार से पांच बार हमले हो चुके हैं। इन घटनाओं की शिकायत उसने स्थानीय थाना पुलिस से भी की, लेकिन हर बार उससे पुख्ता सबूत मांगे गए और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आईजी और कमिश्नर को भी दी थी शिकायत
युवक का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंचाई थी। आईजी और कमिश्नर को भी आवेदन दिया, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
राष्ट्रपति को लिखा इच्छामृत्यु का पत्र
दयाशंकर ने दावा किया कि लगातार हमलों और कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर उसने राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग भी की है।
पुलिस ने समझाइश देकर दफनाया भ्रूण
सीएसपी सोनू कर्मी के मुताबिक हाईकोर्ट में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़कर सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने युवक को समझाइश दी और उसकी मौजूदगी में करिया पाथर श्मशान घाट में भ्रूण को दफनाया गया। सिविल लाइन पुलिस ने रीवा के बैकुंठपुर थाना पुलिस से भी संपर्क किया है। युवक को भरोसा दिलाया गया है कि उसकी शिकायत पर आवश्यक मदद की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!