शराब के पैसे नहीं देने पर मारपीट कर फोड़ दी कार: एफआरवी-16 की सतर्कता से धराए चार आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में देर रात शराब के पैसे देने से मना करने पर कार चालक युवक से मारपीट व कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तत्काल चार आरोपियों को दबोच लिया।
टीआई तारेश सोनी के अनुसार 23 फरवरी की रात करीब 2:30 बजे विशेष (22) पिता विजय खेडकर, निवासी डीएस-4 स्कीम नंबर 78 विजय नगर, साथियों के साथ जा रहे थे। खालसा चौक के पास पेशाब के लिए रुके, तभी चार युवक पहुंचे और शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर गालियां देते हुए मारपीट की और कार फोड़ दी। जाते-जाते धमकी दे गए हमारा नाम परदेशीपुरा में पूछ लेना।
वहीं गश्त कर रही एफआरवी-16 में तैनात आरक्षक नरेंद्र मंडेलिया और राधेश्याम कुशवाह को फरियादी ने सूचना दी। दोनों तुरंत सक्रिय हुए और आरोपियों की तलाश शुरू की। 136 स्कीम रोड पर संदिग्ध युवक दिखे, जो पुलिस को देख भागने लगे। निर्वाणा अस्पताल के सामने निर्माणाधीन मकान और पास के एक होटल की तलाशी ली, जहां एक कमरे में चारों आरोपी बीयर पीते मिले।
पुलिस ने पकड़कर थाने पहुंचाया। पहचान राम चौहान, दीपांश, देव और अमन, निवासी परदेशीपुरा के रूप में हुई है। फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 267/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने निकाला जुलूस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके चलते पुलिस आरोपियों को उसी जगह लेकर पहुंची जहां उन्होंने आतंक मचाया था। वहां आरोपियों ने माफी मांगी और उठक-बैठक लगाई।
संबंधित समाचार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!