खबर
Top News

नगर निगम के बहुचर्चित ड्रेनेज घोटाले में बड़ा झटका: इंजीनियर और ठेकेदार की जमानत खारिज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 11:35 am
शेयर करें:
नगर निगम के बहुचर्चित ड्रेनेज घोटाले में बड़ा झटका

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
103 करोड़ रुपए के बहुचर्चित नगर निगम ड्रेनेज घोटाला मामले में आरोपी इंजीनियर अभय राठौर और ठेकेदार राहुल बडेरा को अदालत से राहत नहीं मिली है।

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए ईडी की विशेष अदालत ने दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। जमानत नहीं मिलने से दोनों आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

फर्जी बिल और दस्तावेजों से करोड़ों के भुगतान का आरोप
मामले में आरोप है कि नगर निगम के ड्रेनेज कार्यों में फर्जी बिल और दस्तावेज तैयार कर सरकारी राशि का गलत तरीके से भुगतान कराया गया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस कथित फर्जीवाड़े में करीब 103 करोड़ रुपए की राशि से जुड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं।

आरोप है कई कार्यों को लेकर कागजी प्रक्रिया में हेरफेर किया गया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भुगतान हासिल किया गया। जांच एजेंसियां अब इन दस्तावेजों और भुगतान की पूरी प्रक्रिया की पड़ताल कर रही हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से भी जांच
घोटाले की जांच के दौरान मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल भी सामने आया। ED ने कथित तौर पर संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और उनसे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित घोटाले की रकम का इस्तेमाल और लेन-देन किस तरह किया गया।

जमानत के लिए दिए गए थे तर्क
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों की ओर से जांच में सहयोग करने सहित विभिन्न आधारों पर राहत की मांग की गई। हालांकि, ईडी की विशेष अदालत ने दलीलों को स्वीकार नहीं किया और दोनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

जांच आगे बढ़ने के साथ हो सकते हैं और खुलासे
जमानत खारिज होने के बाद अब जांच एजेंसी की कार्रवाई पर नजर है। कथित फर्जी बिलों, भुगतान से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की कड़ियों की जांच जारी है।

जांच आगे बढ़ने पर मामले में अन्य लोगों की भूमिका और कथित वित्तीय लेन-देन से जुड़े नए तथ्य सामने आने की संभावना है।

फिलहाल, अदालत के इस फैसले से 103 करोड़ रुपए के कथित ड्रेनेज घोटाले में आरोपी इंजीनियर अभय राठौर और ठेकेदार राहुल बडेरा को बड़ा झटका लगा है।

संबंधित समाचार

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
Top News

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

8 minutes ago
प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं
Top News

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

9 minutes ago
म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा
Top News

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

21 minutes ago
शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा
Top News

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

28 minutes ago
नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा
Top News

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

38 minutes ago
दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

about 1 hour ago
दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 19 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 19 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 19 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 19 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 19 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 19 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 19 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 19 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 19 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 19 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 20 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 20 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 20 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!