पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हफ्ता वसूली के गिरोह का सरगना गिरफ्तार; दो गिरफ्त से दूर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानपुर थाना पुलिस ने हफ्ता वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के कथित सरगना संदीप चौहान (20) को गिरफ्तार कर लिया है।
धार जिले के सोडल्यापुरा गांव से पकड़ा
आरोपी को धार जिले के सोडल्यापुरा गांव से पकड़ा गया। पुलिस अब उसके दो फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
रुपये नहीं देने पर की मारपीट
पुलिस के मुताबिक, 28 जून 2026 को मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ीसिहोद में फरियादी सावन वास्केल (19) और उसके साथी पूनम भाटिया (19) से आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध रूप से रुपये मांगे।
जब दोनों ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने धमकी दी कि यह उनका इलाका है और यहां आने पर हफ्ता देना पड़ेगा, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा।
घायल का कराया मेडिकल, केस दर्ज
घटना के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में उपचार के लिए भेजा गया। फरियादी की शिकायत पर मानपुर थाना में अपराध क्रमांक 231/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू और एसडीओपी महू के निर्देशन में थाना प्रभारी महेंद्र मकाश्रे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संदीप चौहान को उसके गांव सोडल्यापुरा (जिला धार) से गिरफ्तार कर लिया।
दो आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, मामले के अन्य आरोपी भूरा और विशाल चौहान अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र मकाश्रे, उपनिरीक्षक संदीप पोरवाल, कृष्णा पदमाकर, सहायक उपनिरीक्षक जसमल मुवेल, प्रधान आरक्षक प्रताप, आरक्षक विजय चौहान तथा सैनिक करण निनामा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!