पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 लाख रुपए लेते पकड़ाया कर्मचारी; एमडी ड्रग्स और आपत्तिजनक वीडियो मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में रेलवे के बर्खास्त कर्मचारी राजेश तिवारी को ब्लैकमेलिंग के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी देकर तीन लाख रुपए की अवैध वसूली करने का आरोप है।
एमडी ड्रग्स और आपत्तिजनक वीडियो भी मिले
यह कार्रवाई शुक्रवार-शनिवार की रात निशातपुरा पुलिस ने की। पुलिस के मुताबिक, राजेश तिवारी के पास से करीब 2 ग्राम एमडी ड्रग्स, कुछ आपत्तिजनक वीडियो, गैरकानूनी हथियार और कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
शिकायत पर हुई कार्रवाई
आरोपी के मोबाइल फोन को भी जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। यह कार्रवाई गोमांस तस्करी के मुख्य आरोपी असलम चमड़ा के करीबी शाहजेब खान उर्फ जिब्बी की शिकायत पर की गई है।
शाहजेब ने 26 फरवरी को निशातपुरा थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि राजेश तिवारी लगातार उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहा था।
3 लाख रुपए की मांग की
इन वीडियो में उसे गोमांस तस्कर, भू-माफिया और अपराधी बताकर बदनाम किया जा रहा था। आरोप है कि इन वीडियो को हटाने और बदनामी रोकने के बदले राजेश तिवारी ने उससे 3 लाख रुपए की मांग की थी।
खुद को बताता था मास्टरमाइंड
पुलिस जांच में सामने आया है कि राजेश तिवारी खुद को मछली गैंग और बीफ स्मगलिंग नेटवर्क का खुलासा करने वाला बताता था। इसी आड़ में वह कथित बदमाशों और रसूखदार लोगों को निशाना बनाकर उनसे पैसे वसूलने की कोशिश करता था।
पुराने गंभीर मामले भी दर्ज
राजेश तिवारी का आपराधिक रिकॉर्ड भी चौंकाने वाला है। रेलवे में नौकरी के दौरान उस पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लग चुका है। इसके अलावा हत्या की कोशिश का मामला भी उसके खिलाफ दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के सोशल मीडिया नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और ड्रग्स कनेक्शन की गहन जांच की जा रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

चलती कार में लगी आग:अंदर फंसा चालक; ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!