CBSE की बड़ी लापरवाही: 12वीं मैथ्स पेपर का QR कोड स्कैन करते ही चला गाना; छात्र रह गए हैरान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं का मैथ्स का पेपर होने के बाद एक अनोखा मामला सामने आया है। बता दें कि, प्रश्न पत्र पर छपा एक QR कोड स्कैन करने पर किसी आधिकारिक जानकारी की जगह सीधे YouTube पर एक पुराना अंग्रेजी गाना खुल रहा है।
QR कोड स्कैन करते ही खुल रहा गाना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि CBSE कक्षा 12वीं के मैथ्स प्रश्न पत्र पर एक QR कोड छपा हुआ है। सामान्य तौर पर ऐसे QR कोड का उपयोग पेपर की सुरक्षा और वेरिफिकेशन के लिए किया जाता है।
लेकिन कई छात्रों और यूजर्स का दावा है कि जब इस कोड को स्कैन किया गया तो यह सीधे एक पुराने अंग्रेजी गाने के YouTube वीडियो पर पहुंच जाता है। यही वजह है कि यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
जैसे ही यह जानकारी सामने आई, कई स्टूडेंट और यूजर्स ने प्रश्न पत्र की तस्वीरें और वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया। इंदौर के एक स्टूडेंट द्वारा भी वीडियो शेयर किया गया है। लोग इसे तकनीकी गड़बड़ी बता रहे हैं।
हालांकि अभी तक इस मामले पर CBSE की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि यह तकनीकी गलती है या किसी अन्य वजह से ऐसा हो रहा है।
इसलिए होता है QR कोड का इस्तेमाल
बोर्ड परीक्षाओं में प्रश्न पत्र पर दिए गए QR कोड का उपयोग आमतौर पर पेपर की ऑथेंटिसिटी जांचने और ट्रैकिंग के लिए किया जाता है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रश्न पत्र असली है और उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई है।
इसी वजह से QR कोड स्कैन करने पर YouTube का गाना खुलने की खबर सामने आने के बाद यह मामला छात्रों और लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया है।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!