इस होटल में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां: फाइव स्टार FSSAI लाइसेंस नहीं मिला; इतना नॉनवेज बिना पैकिंग-लेबल के मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रसिद्ध सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। गुरुवार को करीब पांच घंटे चली कार्रवाई में होटल के फूड स्टोरेज एरिया में चूहे और उनके होने के संकेत, जबकि किचन व फूड प्रिपरेशन एरिया में कॉकरोच और गंदगी मिली।
टीम को करीब 66 किलो नॉनवेज सामग्री बिना उचित पैकिंग और लेबलिंग के रखी मिली। इसके अलावा होटल का सेंट्रल FSSAI फाइव स्टार लाइसेंस भी निरीक्षण के दौरान मौके पर उपलब्ध नहीं था।
फूड स्टोरेज में दिखे चूहे
खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी के नेतृत्व में टीम ने होटल के दोनों किचन और स्टोरेज एरिया का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फूड स्टोरेज में चूहे दिखाई दिए।
पैलेट के नीचे भी चूहों की मौजूदगी के संकेत मिले। किचन और फूड प्रिपरेशन प्लेटफॉर्म पर कॉकरोच और चूहों से फैली गंदगी पाई गई।
स्टोरेज में वेज-नॉनवेज सामग्री साथ रखी
जांच में सामने आया कि स्टोरेज में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को अलग-अलग रखने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।
सी-फूड, चिकन और मटन के लिए भी अलग स्टोरेज नहीं मिला। ड्राय और नॉनवेज स्टोरेज के प्लेटफॉर्म पर जंग लगी हुई थी।
स्टोरेज रैक दीवार से सटाकर रखे गए थे। खाद्य सामग्री को नमी और संक्रमण से बचाने के लिए रैक को दीवार से पर्याप्त दूरी पर रखना जरूरी है। ड्राय स्टोरेज की दीवार और फर्श में भी दरारें मिलीं।
गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग व्यवस्था नहीं थी। यहां तक कि पीने के पानी के बर्तनों के पास रखे डस्टबिन में भी गीला और सूखा कचरा एक साथ मिला।
फ्रीजर का तापमान भी मानक के अनुरूप नहीं
नॉनवेज को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर का तापमान -18 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एक फ्रीजर का तापमान +20 डिग्री और दूसरे का -16 डिग्री पाया गया।
स्टोरेज में रखे 33 नॉनवेज पैकेटों पर पैकेजिंग डेट, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट दर्ज नहीं थी। पैक्ड कुल्फी पर भी मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर नहीं मिले। वहीं फ्रोजन डेजर्ट को मेन्यू में आइसक्रीम के नाम से दर्शाया गया था।
मूंगफली में फंगस, सड़े टमाटर और आलू भी मिले
स्टोर में रखी मूंगफली में फंगस पाया गया। इसके अलावा सड़े हुए टमाटर और आलू भी मिले। उबले आलू पर एक्सपायरी डेट की टैगिंग की गई थी। कुछ खाद्य सामग्री बिना उचित लेबल के रखी मिली।
जांच के दौरान टॉपिंग के कुछ टेट्रापैक लीक भी मिले, जिससे खाद्य सामग्री के दूषित होने की आशंका सामने आई। पैकेटबंद कुकीज पर भी पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट दर्ज नहीं थी।
लाइसेंस में नॉनवेज, बेकरी और स्वीट्स का उल्लेख नहीं
जांच में होटल के खाद्य लाइसेंस से जुड़ी अनियमितताएं भी सामने आईं। लाइसेंस में नॉनवेज गतिविधि का उल्लेख नहीं था, जबकि होटल में नॉनवेज खाद्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था।
इसी तरह बेकरी और स्वीट्स का भी लाइसेंस में उल्लेख नहीं मिला, जबकि होटल में इन-हाउस बेकरी और मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था।
खाद्य विभाग की टीम ने होटल के सेंट्रल FSSAI फाइव स्टार लाइसेंस को लेकर भी आपत्ति दर्ज की। निरीक्षण के दौरान संबंधित लाइसेंस मौके पर उपलब्ध नहीं मिला।
पनीर, नॉनवेज और मसालों के सैंपल लिए
खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान पनीर, कच्चे नॉनवेज, पैक्ड पनीर, सौंफ, मसाले और ड्रायफ्रूट्स समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि होटल के दोनों किचन की जांच की गई है। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!