संपत्ति कर और नामांतरण नियमों में किए बड़े बदलाव: एमआईसी बैठक में कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
KHULASA FIRST
संवाददाता

विकास, कर प्रणाली के सरलीकरण और शहर के सौंदर्यीकरण पर बनी सहमति
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की मैराथन बैठक में शहर के चौमुखी विकास, प्रशासनिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई निर्णय लिए गए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वच्छता के साथ-साथ पीपीपी मॉडल और जनभागीदारी से विकास कार्यों को गति देने पर सहमति बनी।
बैठक में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाड़िया, राजेश उदावत, राकेश जैन, अभिषेक शर्मा, प्रिया डांगी, मनीष शर्मा और सभी अपर आयुक्त एवं विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
एमआईसी ने संपत्ति कर और नामांतरण नियमों में बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अवैध कॉलोनियों में स्थित निजी संपत्तियों या प्लॉटों के पूर्ण स्वामित्व संबंधी दस्तावेज उपलब्ध होने पर अधिभोगी के आधार पर संपत्ति कर खाता खोलने की कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण या सरकारी जमीन का संपत्ति कर जमा नहीं करने के मामलों में कड़ा रुख अपनाया जाएगा। संपत्तियों के नामांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से नई मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसके साथ ही निगम में कार्यरत मस्टर श्रमिकों को कलेक्टर द्वारा निर्धारित नवीन दरों के अनुसार पारिश्रमिक देने की मंजूरी दी गई है। कर्मचारी यूनियनों की मांगों पर नियम संशोधन के लिए शासन को अनुशंसा भी भेजी जाएगी।
पलासिया पर बनेगा अखंड भारत स्मारक... शहर के सौंदर्यीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े निर्माण कार्यों पर मुहर लगाई गई। कनाड़िया रोड से खजराना मंदिर तक नई लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा।
पलासिया चौराहा को गोद लेकर मेसर्स जयदीप इस्पात एंड अलॉयज प्रालि द्वारा सीएसआर के तहत आई लव इंदौर के साथ अखंड भारत थीम पर आधारित स्मारक स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा राजकुमार ब्रिज के पास स्थित चंद्रयान प्रतिकृति के शेष निर्माण, सौंदर्यीकरण और संधारण का कार्य एचडी वायर प्रालि द्वारा सीएसआर के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
रणजीत हनुमान मार्ग स्थित ब्रह्मलीन लक्ष्मणसिंह गौड़ उद्यान परिसर में बने इंटरनेशनल स्विमिंग पूल के संचालन और संधारण को पीपीपी मोड पर देने का निर्णय लिया गया है। फूटी कोठी फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जमीन पर स्मार्ट हब का विकास और संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा। वहीं, सुभाष नगर और वल्लभ नगर मार्केट के स्थान पर निगम नए मार्केट बनाएगा।
डोमेस्टिक बायो-मेडिकल वेस्ट का निस्तारण खुद करेगा निगम... कचरा प्रबंधन के तहत देवगुराड़िया में 60 टीपीडी क्षमता का नारियल अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने के लिए एजेंसी चयन की स्वीकृति दी गई, जबकि डोमेस्टिक बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का कार्य निगम खुद करेगा।
पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए ग्रीष्मकाल हेतु संपवेल पर क्लोरीनेटर और अन्य संयंत्र लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत अन्नपूर्णा रोड पर तालाब के पास स्थित हॉकर्स जोन के स्थल पर स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जाएगा।
कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में केवल कैमरा, मूवी कैमरा और व्यावसायिक फोटोग्राफर के शुल्क में वृद्धि की गई है। आम नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया गया है।
गणेशोत्सव अखाड़ों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 21 हजार की
अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले गणेश विसर्जन चल समारोह के अखाड़ों की प्रोत्साहन राशि 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपए करने को स्वीकृति दी है। प्रतिवर्ष की तरह निगम अपनी झांकी निकालेगा।
शहर की कपड़ा मिलों की झांकियों के निर्माण के लिए भी निगम द्वारा अंशदान राशि स्वीकृत की गई है। शहर में यातायात प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा आईटीएमएस के तहत विज्ञापन आधारित पीपीपी मोड पर चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की अनुमति दी गई है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!