नगर निगम का बड़ा एक्शन: 19 फर्मों को किया ब्लैकलिस्ट; इस वजह से की गई कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
नगर निगम के टेंडर लेने के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों पर अब सख्त कार्रवाई की गई है। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख अभियंता प्रदीप एस मिश्रा ने 19 कंस्ट्रक्शन फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
काम शुरू ही नहीं किया
इन फर्मों को एक से तीन साल तक किसी भी सरकारी टेंडर में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कई फर्मों ने करोड़ों रुपए की योजनाओं के टेंडर तो ले लिए, लेकिन कार्यादेश मिलने के बाद भी या तो अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए या फिर काम शुरू ही नहीं किया।
कई प्रोजेक्ट अधूरे रह गए
इससे शहर में सड़कों, नालों, स्कूलों और सामुदायिक भवनों के कई प्रोजेक्ट अधूरे रह गए। उदाहरण के तौर पर राज राजेश्वरी एसोसिएट्स ने वार्ड 30 में स्टॉर्म वाटर ड्रेन का टेंडर 32.77 प्रतिशत कम दर पर लिया था।
ब्लैकलिस्ट कर दिया गया
फरवरी 2023 में कार्यादेश मिलने के बावजूद कई नोटिस देने के बाद भी काम शुरू नहीं किया गया। इसके चलते फर्म को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया और उसकी परफॉर्मेंस सिक्योरिटी भी जब्त कर ली गई।
इसी तरह समधिया कंस्ट्रक्शन ने वार्ड 17 में सीसी रोड का टेंडर 29.32 प्रतिशत कम दर पर लिया, लेकिन काम शुरू नहीं किया। इस पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया
वहीं बाबा मोर्धन इंटरप्राइजेज ने वार्ड 1 में सामुदायिक भवन निर्माण का टेंडर 23.60 प्रतिशत कम दर पर जीता था, लेकिन काम शुरू नहीं करने पर उसे भी दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।
कई अन्य फर्में कार्रवाई की जद में आई
इसके अलावा बुंदेला एसोसिएट्स, श्री श्याम हरीशरण इंटरप्राइजेज, राज कंस्ट्रक्शन, जय हनुमान और कृष्णा कंस्ट्रक्शन सहित कई अन्य फर्में भी कार्रवाई की जद में आई हैं।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख अभियंता ने स्पष्ट कहा है कि जनता के पैसे से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई के तहत इन फर्मों की धरोहर राशि भी जब्त कर ली गई है।
प्रशासन का कहना है कि इस सख्त कदम से अब केवल जिम्मेदार और सक्षम फर्में ही टेंडर लेंगी और तय समय में काम पूरा करेंगी, जिससे टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!