लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: तत्कालीन सरपंच-सचिव सहित 3 पर FIR दर्ज; इस मामले में लिया एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्राम पंचायत बांक में पद के दुरुपयोग और सरकारी धन का अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने तत्कालीन पंचायत सचिव, तत्कालीन सरपंच और सचिव के बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है।
वहीं वर्तमान सरपंच और सचिव के खिलाफ मिली शिकायत पर भी जांच जारी है।
बिना टेंडर पंचायत में लगाई बेटे की गाड़ी
लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि ग्राम पंचायत बांक के तत्कालीन सचिव प्रहलाद नील ने अपने बेटे धीरज नील की चार पहिया गाड़ी क्रमांक MP 10 G 1435 को सफाई कार्य के लिए पंचायत में लगा दिया था।
वाहन का किराया लगातार जारी किया
आरोप है कि वाहन लगाने के लिए न तो विधिवत टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई और न ही प्रतिस्पर्धी बोली कराई गई। इसके बावजूद तत्कालीन सरपंच और सचिव ने भुगतान से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर सरकारी कोष से वाहन का किराया लगातार जारी किया।
जांच में वित्तीय नियमों के उल्लंघन का खुलासा
लोकायुक्त की जांच में सामने आया कि वाहन को बिना टेंडर, प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया और ग्राम सभा की पूर्व अनुमति के किराए पर लगाया गया था। जांच में यह भी पाया गया कि निजी या पारिवारिक हित जुड़े होने के बावजूद संबंधित लोगों ने निर्णय प्रक्रिया में भूमिका निभाई।
लोकायुक्त के मुताबिक, यह सरकारी धन के इस्तेमाल और पद के दुरुपयोग से जुड़े गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का मामला है।
वर्तमान सरपंच-सचिव के खिलाफ भी जांच
लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में मिली शिकायत की जांच के आधार पर तत्कालीन सरपंच, सचिव और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
इसके साथ ही वर्तमान सरपंच और वर्तमान सचिव के खिलाफ भी एक अलग शिकायत प्राप्त हुई है, जिस पर लोकायुक्त की जांच फिलहाल प्रचलित है।
इन पर दर्ज हुई FIR
प्रहलाद नील - तत्कालीन सचिव, ग्राम पंचायत बांक
लक्ष्मीबाई चौहान - तत्कालीन सरपंच, ग्राम पंचायत बांक
धीरज नील - प्रहलाद नील के पुत्र
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(ए), 13(2) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की आगे जांच जारी है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!