EOW की बड़ी कार्रवाई: कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नगर निगम कार्यालय में शनिवार दोपहर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निगम कर्मचारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
रिश्वत लेते मौके पर पकड़ा
आरोपी की पहचान स्थापना शाखा में पदस्थ राकेश शर्मा के रूप में हुई है। EOW टीम ने उसे रिश्वत लेते ही मौके से पकड़कर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
मेडिकल वेतन के बदले मांगी थी रिश्वत
शिकायतकर्ता पी. रामाराव, जो नगर निगम के कर्मचारी हैं, जिनका लगभग 25,000 का एक माह का मेडिकल वेतन लंबित था। आरोप है कि राकेश शर्मा लगातार उन्हें ऑफिस के चक्कर लगवा रहा था।
दो दिन पहले निगम कार्यालय में मिलने पर उसने काम न होने की बात कही, जिसके बाद बाहर मुलाकात के दौरान रिश्वत की मांग की गई। रामाराव के अनुसार, आरोपी ने साफ कह दिया था कि पैसे दिए बिना मेडिकल बिल पास नहीं होगा।
जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी
रिश्वत देने से इनकार करने पर रामाराव ने EOW में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद EOW ने ट्रैप प्लान किया। शनिवार को नगर निगम मुख्यालय के सामने पेट्रोल पंप के पास जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
पहले भी हो चुकी है शिकायत
शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने नगर निगम के एक अन्य कर्मचारी मनीष ताड़से के खिलाफ रिश्वत की शिकायत की थी। फिलहाल EOW आरोपी अकाउंटेंट से पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!