एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: 46 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स; सोना और रत्न जब्त, 9 यात्री गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग (Customs Department) ने तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।
9 यात्रियों को किया गिरफ्तार
बीते एक सप्ताह के भीतर विभाग ने 46 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा, सोना और कीमती रत्न जब्त किए हैं। इस दौरान 9 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।
44 करोड़ का गांजा जब्त
कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, बैंकॉक से मुंबई पहुंचे 9 यात्रियों की जांच के दौरान 44.292 किलो संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 44.292 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
इन सभी आरोपियों को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
74.75 लाख का मेथाक्वालोन भी बरामद
एक अन्य मामले में अधिकारियों ने 299 ग्राम मेथाक्वालोन भी जब्त किया है, जो एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थ है। इसकी बाजार कीमत लगभग 74.75 लाख रुपए आंकी गई है।
विदेशी मुद्रा, हीरे और सोना भी जब्त
सीमा शुल्क विभाग ने पांच अलग-अलग मामलों में अन्य कीमती सामान भी बरामद किए हैं, जिनमें 32.85 लाख रुपए मूल्य की भारतीय व विदेशी मुद्रा, 94.97 लाख रुपए मूल्य के हीरे, 160.790 ग्राम (21 कैरेट) सोने के आभूषण, जिनकी कीमत 21.51 लाख रुपए है।
इसके अलावा 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अन्य कीमती रत्न शामिल हैं।
तस्करों पर कसी नकेल
अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी सामानों को बेहद चालाकी से छिपाकर ले जाया जा रहा था। मुंबई एयरपोर्ट पर तस्करी रोकने के लिए निगरानी और जांच लगातार सख्त की जा रही है।
आधुनिक स्कैनिंग तकनीक, खुफिया सूचनाओं और कड़ी तलाशी के जरिए हाल के दिनों में तस्करी के कई प्रयास नाकाम किए गए हैं। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि पकड़े गए तस्करों के तार किन अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े हैं।
संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!