खबर
Crime

गौवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी कर पकड़ा आरोपी; पांच लाख की पिकअप जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 6:43 pm
शेयर करें:
गौवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही पिकअप वाहन से चार गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया और करीब ₹5 लाख कीमत का वाहन जब्त कर लिया। मुक्त कराए गए गौवंश की अनुमानित कीमत ₹80 हजार बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
बिस्टान थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत ने बताया कि 26 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर ग्राम बोरखेड़ा से देवला होते हुए महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देवला मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार शुरू किया।

पिकअप से मिले चार गौवंश
कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में चार गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए मिले। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसकी पहचान ललित उर्फ सकरिया पिता रुमसिंह मण्डलोई (23), निवासी ग्राम बोरखेड़ा के रूप में हुई। आरोपी गौवंश परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार गौवंश और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

तस्करी के नेटवर्क की भी होगी जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गौवंश को महाराष्ट्र ले जाने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या यह किसी बड़े तस्करी गिरोह का हिस्सा है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

8 minutes ago
बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

16 minutes ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

37 minutes ago
प्रेमी का सरेंडर
Top News

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

about 1 hour ago
फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत
Top News

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago
शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल
Top News

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

about 1 hour ago
स्पा सेंटर पर दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

about 2 hours ago
पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

about 2 hours ago
राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
Top News

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

about 2 hours ago
25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी
Top News

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

about 2 hours ago
MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून
Top News

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

about 3 hours ago
लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म
Top News

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

about 3 hours ago
दो सड़क हादसों में दो की मौत
Top News

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

about 3 hours ago
तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 20 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 21 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 21 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!