खबर
Top News

कैफे की आड़ में लव जाल: भाजपा नेता के जिहादी बेटे पर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन का केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 मार्च 2026, 3:33 pm
शेयर करें:
कैफे की आड़ में लव जाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी युवती की शिकायत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े हातोद क्षेत्र के एक सरपंच के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का केस महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपोलो हाइट्स स्थित द कॉफी कॉन्सेप्ट कैफे पर हिंदू नाम बताकर दोस्ती की, फिर बातचीत शुरू होने घर बुलाकर शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया।

मामले में अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। खास बात यह भी है कि जिहादी फरहान पिता शरीफुद्दीन काजी पहले भी रीवा की युवती के साथ पकड़ा जा चुका है। तब मामले को लेकर खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए
जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने फरहान पिता शफुद्दीन शेख के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ा काम करती है। फरहान से उसकी मुलाकात फरहान के कैफे अपोलो हाइट्स स्थित द कॉफी कॉन्सेप्ट में हुई थी, जहां इरफान ने मुझसे मोहित यादव बनकर दोस्ती की थी।

कुछ समय बाद आरोपी ने नंबर एक्सचेंज कर दोस्ती बढ़ाई और फिर मिलने का बोलकर अपने गीता नगर स्थित फ्लैट पर लेकर गया। जब उससे पूछा तुम्हारे मम्मी-पापा कहां है तो कहने लगा बाजार गए हैं, जिसके बाद उसने शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए।

पहले भी सामने आ चुके हैं विवाद
जानकारी के अनुसार फरहान का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। नवंबर 2024 में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ने आरोपी फरहान को गोम्मटगिरि के पास अरिहंत नगर क्षेत्र में एक फ्लैट में रीवा की रहने वाली 24 वर्षीय हिंदू युवती के साथ पकड़ा था, जहां जिहादी उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता मौके पर उसकी जमकर खातिरदारी कर उसे गांधी नगर थाने लेकर पहुंचे थे। हालांकि उस समय युवती ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी पर केवल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।

कैफे की आड़ में युवतियों से संपर्क का आरोप
सूत्रों के मुताबिक आरोपी फरहान अपने कैफे के जरिए कई युवतियों से संपर्क बढ़ाता था। पुलिस को शक है कि वह सोशल मीडिया और कैफे के माध्यम से युवतियों से दोस्ती करता और बाद में उनका शोषण करता था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके मोबाइल फोन में कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो होने की बात सामने आ सकती है।

धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर धमकाने लगा
युवती का आरोप है कि बाद में आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। और न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देता था । मामले में पीड़िता विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी संतोष और सागर के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिलने पहुंची थी।

यहां उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को महिला थाने भेजा, जहां उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। इधर, मंगलवार को पीड़िता के न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो होने की चर्चा
सूत्रों के अनुसार हिंदुवादियों ने जब उसे पकड़कर मोबाइल चेक किया था तब उसके मोबाइल में से कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले थे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी थे जिनमें आरोपी युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहा है। कुछ वीडियो में उसके साथ अन्य युवक भी दिखाई दे रहे थे, जो कि फरहान के साथ ही युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे।

मोबाइल में से एक वीडियो ऐसी भी मिला था जिसमें एक कथित तांत्रिक युवती के साथ जादू-टोना कर रहा था। जिस कारण हिंदूवादियों ने आरोप लगाया था कि युवती पर तंत्र क्रिया कराकर जिहादी ने उसे अपने प्रभाव में रखा था।

उस समय यदि पुलिस जिहादी पर कठोर कार्रवाई करती तो संभवत: वह दूसरी हिंदू युवतियों को अपना शिकार नहीं बनाता। हिंदू संगठन के लोग अब यह आशंका जता रहे हैं कि यदि इस बार भी फरहान पकड़ाया तो उसके मोबाइल से कई युवतियों के फोटो-वीडियो मिल सकते हैं।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 13 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 13 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 13 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 13 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 13 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 14 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 14 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 14 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 14 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 14 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 14 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 14 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 14 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 15 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 15 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 15 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 15 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 15 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 15 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!