प्यार, शादी से इनकार और फिर बवाल: दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प; 16 लोगों पर एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जिले के मझौली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और शादी से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लड़का-लड़की के रिश्ते में आई दरार के बाद दो परिवार आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जबकि सड़क किनारे खड़े वाहनों में आग लगा दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है।
प्रेम संबंध से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, मझौली क्षेत्र के एक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। कुछ समय पहले युवती का विवाह अन्य स्थान पर तय हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने युवती के मोबाइल पर कुछ आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। इससे युवती का परिवार नाराज हो गया और मामला दोनों परिवारों तक पहुंच गया।
समझौते की कोशिश नाकाम
जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव लगातार बढ़ता गया। शुक्रवार रात स्थिति तब बिगड़ गई, जब दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
वाहनों में लगाई आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
हिंसक झड़प के दौरान कुछ लोगों ने सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बीच सड़क पर वाहन जलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ किया मामला दर्ज
जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग और मोबाइल संदेशों को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर बलवा, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में काउंटर एफआईआर दर्ज की है। मामले में करीब 16 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!