खबर
Top News

लव जिहादी ने सिंगर को फंसाया और किया दुष्कर्म: पहचान का खुलासा होने पर बंधक बनाकर की मारपीट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जुलाई 2026, 5:29 pm
शेयर करें:
लव जिहादी ने सिंगर को फंसाया और किया दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
एक गायिका के साथ पहचान छिपाकर दोस्ती व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला आया है। बाणगंगा पुलिस ने मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है।

लव जिहादी ने हिंदू पहचान से पीड़िता का विश्वास जीता, शारीरिक संबंध बनाए और पहचान का खुलासा होने पर बंधक बनाकर मारपीट करता रहा। किसी तरह जान बचाकर भागी युवती ने हिंदू संगठन की मदद से आरोपी को पकड़वाकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बाणगंगा टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता विभिन्न आयोजनों में गाने गाती है। फरवरी 2024 में वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी गई थी। वहां उसने दो साल के लिए पीजी में कमरा लेकर रहना शुरू किया। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राहुल बताया। अगस्त 2024 में युवक बातचीत के बहाने उसे अपने कमरे पर ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर कहा कि आज से वह उसका पति है। कुछ समय बाद युवती को पता चला कि राहुल हिंदू नहीं, बल्कि मुस्लिम है और उसके कई अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं। इस पर आपत्ति जताने पर आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद राहुल पुत्र अब्दुल शेख बताया और कहा कि वह मुस्लिम है। इसके बाद उसने युवती को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा।

पीड़िता के अनुसार अक्टूबर 2025 में उसे मौका मिला तो वह आरोपी के चंगुल से भाग निकली और सीधे दिल्ली में रहने वाली अपनी सहेली के पास पहुंच गई। वहीं उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद इसी वर्ष मार्च में वह अपने बेटे के साथ इंदौर स्थित अपनी मां के पास रहने आ गई। इसके बावजूद आरोपी नहीं माना, पीड़िता की जानकारी निकाल ली और मिलने के बहाने इंदौर पहुंच गया।

यहां उसने फिर से युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और मारपीट की। परेशान होकर पीड़िता ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से मदद मांगी। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उसने अपना नाम मोहम्मद राहुल बताया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी खुद को डिजाइनर बताता है। मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

3 minutes ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

7 minutes ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

14 minutes ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

16 minutes ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

21 minutes ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

25 minutes ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

31 minutes ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

32 minutes ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

41 minutes ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 1 hour ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 1 hour ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 1 hour ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 1 hour ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 2 hours ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 2 hours ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 2 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 2 hours ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!