घर में जोरदार धमाका: गीजर में हुए ब्लास्ट से मचा हड़कंप; मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आगर मालवा।
जिले के कानड़ कस्बे में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की तेज आवाज से घबराकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह धमाका मकान में लगे पानी गर्म करने वाले गीजर के फटने से हुआ।
मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त
बताया जा रहा है कि यह घटना डॉ. जयप्रकाश सोनी के मकान में हुई। सुबह सब कुछ सामान्य था, तभी उनके घर के बाथरूम में लगे गीजर में अचानक ब्लास्ट हो गया।
धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घर का घरेलू सामान मलबे में दब गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
परिवार सुरक्षित
राहत की बात यह रही कि हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में गीजर में तकनीकी खराबी के कारण ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है।
मरीज नहीं थे मौजूद
जानकारी के मुताबिक जिस मकान में धमाका हुआ, उसी में डॉ. जयप्रकाश सोनी का क्लीनिक भी संचालित होता है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त आसपास कोई मरीज या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
धमाके के चलते मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गीजर ब्लास्ट के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!