लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई: अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; विभाग में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
जिला केंद्रीय सहकारी बैंक सतना के प्रबंधक केसी शर्मा को बुधवार को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 96 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आवास पर की गई कार्रवाई
कार्रवाई प्रेम नगर स्थित उनके आवास पर की गई। ट्रैप के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी प्रबंधक को सर्किट हाउस ले गई, जहां दस्तावेजी कार्रवाई और पूछताछ की गई।
धान खरीदी के भुगतान के बदले मांगे थे एक लाख
जानकारी के मुताबिक, नागौद स्थित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक सिद्धार्थ ओझा से धान खरीदी की राशि के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।
3 प्रतिशत कमीशन के रूप में मांगा गया
आरोप है कि धान खरीदी की कुल राशि का 3 प्रतिशत कमीशन के रूप में मांगा गया था। रिश्वत की मांग से परेशान होकर सिद्धार्थ ओझा ने लोकायुक्त एसपी रीवा से शिकायत की थी।
शिकायत का सत्यापन कर बिछाया ट्रैप
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई। बुधवार को निरीक्षक एसआर मरावी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय लोकायुक्त टीम प्रेम नगर पहुंची।
रिश्वत की रकम बरामद
शिकायतकर्ता जैसे ही 96 हजार रुपए लेकर आरोपी के आवास पर पहुंचा और रिश्वत की रकम दी, टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए केसी शर्मा को पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
बैंक और सहकारिता विभाग में हड़कंप
जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक के लोकायुक्त ट्रैप में पकड़े जाने की खबर के बाद बैंकिंग और सहकारिता विभाग में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी को सर्किट हाउस ले गई, जहां मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की गई।
लोकायुक्त अधिकारी अब रिश्वत की मांग, धान खरीदी के भुगतान और कथित कमीशन से जुड़े पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। आगे की वैधानिक कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!