लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई: अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा; इस काम के बदले मांगी थी घूस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
हटा में सागर लोकायुक्त की टीम ने बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JE) राजेश कुमार सहाय को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने आरओ प्लांट का बिजली लोड बढ़ाने और कार्रवाई नहीं करने के बदले 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी
मामले में एक आउटसोर्स मीटर रीडर संदीप पटेरिया को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त के अनुसार, फरियादी इंद्रकुमार पटेल हटा में उपकाशी मिनरल वाटर आरओ प्लांट संचालित करते हैं। निरीक्षण के दौरान प्लांट का बिजली लोड कम मिलने पर जेई राजेश सहाय ने कथित तौर पर कार्रवाई का डर दिखाकर 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। पहली किश्त 2 हजार रुपए देने की बात तय हुई थी।
शिकायत के बाद बिछाया जाल
फरियादी ने रिश्वत मांगने की शिकायत सागर लोकायुक्त से की। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई की गई। जैसे ही आरोपी ने 2 हजार रुपए की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उसे कार्यालय में ही रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि जांच में आउटसोर्स कर्मचारी एवं मीटर रीडर संदीप पटेरिया की भूमिका भी सामने आई है, जिसके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी ले चुका था 6 हजार रुपए
फरियादी का आरोप है कि वह पहले भी आरोपी को 6 हजार रुपए दे चुका था। इसके बावजूद आरोपी लगातार 7 हजार रुपए की अतिरिक्त रिश्वत मांग रहा था और पैसे नहीं देने पर ₹1 लाख का केस बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दे रहा था। इसके बाद उसने बातचीत की रिकॉर्डिंग सहित लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई।
लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई:पटवारी बोले- एक लाख किसान करेंगे आंदोलन; राहुल गांधी ने कहा- मैं भी आऊंगा

रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़:वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!