पहली बार ड्रोन से लाइव निगरानी: जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा का जाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रंगों के त्योहार की आड़ में हुड़दंग की हर आशंका पर इस बार पुलिस ने टेक्नोलॉजी का ऐसा शिकंजा कसा कि पूरा इलाका मानो डिजिटल सुरक्षा कवच में कैद हो गया। प्रदेश में पहली बार ड्रोन के जरिए लाइव प्रसारण कर इंदौर पुलिस ने यह साफ कर दिया कि अब कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना आसान नहीं होगा।
शहर के तेजी से फैलते दायरे और सीमित पुलिस बल के बीच हर गली में पैदल गश्त करना चुनौती बन चुका है, लेकिन पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने हालात को चुनौती की तरह लिया और सभी थाना प्रभारियों को ड्रोन से लाइव फीड मॉनिटरिंग के सख्त निर्देश जारी किए। आदेश साफ था भीड़ चाहे जितनी हो, निगरानी में कोई ढील नहीं।
हर गतिविधि पर थी नजर
थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने होली से पहले ही इलाके का सुरक्षा ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया था। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त कैमरे लगाए गए। थाने में बैठा अधिकारी स्क्रीन पर हर हलचल देख रहा था। जैसे ही किसी स्थान पर भीड़ बेकाबू होती दिखी या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आई, तुरंत वायरलेस संदेश के जरिए बीट के जवानों को मौके पर रवाना किया गया।
विजय नगर में 64 सीसीटीवी कैमरों से नजर
सबसे ज्यादा फोकस रहा शहर के पॉश और संवेदनशील इलाके विजय नगर पर, जहां होली के बड़े-बड़े इवेंट, होटल पार्टियां और डीजे नाइट्स आयोजित हो रही थीं। हजारों लोगों की भीड़, रंग-गुलाल और तेज संगीत के बीच किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।
ऐसे में पुलिस ने जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा का जाल बिछा दिया। थाने को कंट्रोल रूम में बदलते हुए 64 सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क खड़ा किया गया। हर गली, हर चौराहा और हर प्रमुख आयोजन स्थल कैमरों की जद में था। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे आसमान से लगातार लाइव फीड दे रहे थे। होटल की छतों, पार्किंग एरिया और भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी।
संबंधित समाचार

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!