बिल्टी के खेल का जादूगर शराब ठेकेदार रमेशचंद्र राय: एक बिल्टी पर मक्सी शराब फैक्ट्री से निकली दो ट्रक शराब; गुजरात जाने से पहले लसूड़िया पुलिस ने पकड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया पुलिस ने कल बायपास से लाखों रुपए कीमत की बियर से भरे दो ट्रक पकड़े। मक्सी से निकले ये दोनों ट्रक एक ही बिल्टी से पास किए जा रहे थे। पुलिस को शंका है कि शराब तस्करी कर गुजरात भेजी जा रही थी। इस का मास्टर माइंड कुख्यात शराब माफिया रमेशचंद्र राय और आबकारी विभाग के कुछ अफसर हैं। सभी की भूमिका की जांच की जा रही है।
टीआई तारेश सोनी के अनुसार कल दोपहर चेकिंग के दौरान बायपास से दो ट्रक (एमपी 09 एचजी 7050 व एमपी 09 जीजी 7216) पकड़े गए। पूछताछ में एक के चालक ने जो बिल्टी दिखाई, दूसरे ट्रक चालक के पास भी वही बिल्टी मिली। ये भी पता चला कि ट्रक मक्सी से 2800 पेटी शराब (करीब 3000 लीटर) लेकर निकले थे।
ये भी खुलासा हुआ कि पहला ट्रक रवाना करने के बाद उसे खराब होना बताकर इंदौर वेयर हाउस के नाम पर बनी एक ही बिल्टी पर उसके स्थान पर दूसरा ट्रक रवाना किया, लेकिन खाली नहीं, माल भरकर। बिल्टी इंदौर वेयर हाउस के लिए बनी थी। जब्त शराब लाखों रुपए मूल्य की है। मामले में ट्रक ड्राइवर शेख असगर निवासी मक्सी और काशीराम निवासी पीथमपुर को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
बेटे-बहू पर भी दर्ज हो चुके केस
शराब माफिया रमेशचंद्र राय की मक्सी में शराब फैक्ट्री है। ये वही शराब माफिया है, जिसका नाम पांच साल पहले विजय नगर क्षेत्र में हुए सिंडिकेट गोलीकांड में आया था। हालांकि साठगांठ में मजबूत होने के चलते ये बच निकला था।
इसका बेटा ऋषि राय जुलाई 2021 में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक बंद पड़े अहाते में एक युवक को बेरहमी से पीटने और वीडियो बनाने के मामले में आरोपी रहा है। वहीं बहू निधि पति मनीष राय भी वर्ष 2020 में झाबुआ के थाना रानापुर में दर्ज अवैध शराब के एक मामले में आरोपी बनी थी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!