दिनदहाड़े युवती पर जानलेवा हमला: चाकू से किए 14 वार; पेट, गर्दन और हाथ में आई चोट, बीच बाजार रोककर किया अटैक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के दवा बाजार क्षेत्र से शुक्रवार दोपहर युवती पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय युवती पर एक युवक ने दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने युवती पर करीब 14 बार किए और मौके से फरार हो गया।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
दवा बाजार के मुख्य गेट पर रोका
पुलिस के अनुसार घायल युवती की पहचान पूजा रजक (19) निवासी बापू नगर के रूप में हुई है। पूजा फ्रीगंज स्थित दयाल फार्मा में पिछले आठ माह से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है।
ड्यूटी पर जा रही थी पीड़िता
शुक्रवार दोपहर वह रोज की तरह ड्यूटी पर जा रही थी। इसी दौरान दवा बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक युवक ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल उसे गंभीर हालत में चरक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसका इलाज जारी है।
डॉक्टर बोले- पेट, गर्दन और हाथ पर गंभीर घाव
उपचार कर रहे चिकित्सकों के अनुसार युवती के पेट, गर्दन और हाथ पर गहरे चाकू के घाव हैं। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।
परिजनों ने सुनील पर जताया संदेह
घायल पूजा की मां आरती रजक ने बताया कि वह हमलावर को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानतीं, लेकिन सुनील नाम का एक युवक पिछले चार-पांच दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी उसे समझाया गया था, लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। परिवार ने आशंका जताई है कि हमला उसी युवक ने किया है।
युवती ने भी पुलिस को बताया आरोपी का नाम
पुलिस के अनुसार उपचार के दौरान युवती ने भी अपने प्रारंभिक बयान में सुनील पर हमला करने का आरोप लगाया है। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुनील जारोलिया, निवासी डेंडिया गांव (उज्जैन) के रूप में हुई है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी परिचय और विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि हमले के वास्तविक कारणों का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!