सभी मिलकर बेहतर कार्ययोजना के साथ काम करें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगमायुक्त ने वर्कशॉप और कबीटखेड़ी स्थित कचरा प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान कामकाज की प्रक्रिया को जानने के बाद बेहतर कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने जिंसी स्थित नगर निगम की वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वर्कशॉप की कार्यप्रणाली की जानकारी वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे से ली। इस मौके पर निगमायुक्त ने निगम के वाहन रिपेयर करने के लिए वर्कशॉप में किस प्रकार प्रवेश करते हैं, उनका जॉब कार्ड कैसे बनाया जाता है, रिपेयर के दौरान उपयोग में आने वाले पार्ट्स का संधारण एवं उपयोग किस प्रकार किया जाता है, की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने वर्कशॉप में संधारित विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वर्कशॉप के निरीक्षण के दौरान नगर निगम के विभिन्न प्रकार के वाहनों की संख्या, उनके उपयोग की प्रकृति, रखरखाव एवं संधारण की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।
उन्होंने निगम वाहनों के बेहतर रखरखाव, समयबद्ध मरम्मत एवं रिकॉर्ड संधारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान निगमायुक्त ने निगम वर्कशॉप में हाल ही में आए नवीन सुपर शार्क वाहन का भी निरीक्षण किया तथा इस वाहन के उपयोग, कार्यक्षमता एवं स्वच्छता कार्यों में इसकी भूमिका के संबंध में जानकारी ली।
निगमायुक्त ने वर्कशॉप और कचरा ट्रांसफर स्टेशन का किया निरीक्षण
व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर बनाएं: निगमायुक्त ने निगम जोन 17 स्थित कबीटखेड़ी स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रांसफर स्टेशन पर प्रतिदिन आने वाले कचरा संग्रहण वाहनों की संख्या, जीटीएस का कवरिंग एरिया, विभिन्न वार्डों से आने वाले कचरे की मात्रा तथा यहां से कचरा निपटान की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली।
इसके साथ ही उन्होंने कचरा परिवहन एवं निस्तारण में आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस

फूटी कोठी मंडी विवाद में नया मोड़:फर्जी निगमकर्मी की एंट्री का आरोप; कांग्रेस ने रिमूवल अमले पर उठाए सवाल, पुलिस वेरिफिकेशन की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!