देर रात बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात: 5 कॉलोनियों में खड़ी कारों के कांच फोड़े; इलाके में फैली दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चंदन नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने एक के बाद एक कई कॉलोनियों में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके कांच फोड़ दिए। मंगलवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो टूटी हुई गाड़ियों को देखकर हड़कंप मच गया।
पांच कॉलोनियों में तोड़फोड़
पुलिस के मुताबिक, राजनगर, रामानंद नगर, नंदन नगर, दामोदर नगर और पंचमूर्ति नगर में यह वारदात हुई है। अब तक करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। इनमें पूर्व पार्षद राजेश चौहान की कार भी शामिल है। एक वाहन के अंदर ईंट मिलने से तोड़फोड़ की पुष्टि हुई है।
टैक्सी चालकों की गाड़ियां भी फोड़ी
घटना में कई ट्रैवल्स और टैक्सी से जुड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। अंकित बहनिया और जितेंद्र धारवा, जो टैक्सी व्यवसाय से जुड़े हैं, उनकी गाड़ियां भी तोड़ी गई हैं। इसके अलावा भाऊ साहब की कार को भी नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों का कहना है कि इस तोड़फोड़ से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।
सीसीटीवी में दिखे बदमाश
स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि रात 8 बजे के बाद इलाके में नशेड़ियों की आवाजाही बढ़ जाती है और इसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की जा चुकी है। सूचना मिलने पर डायल-112 और बीट पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक पर जाते दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं।
आंकड़ों को लेकर अलग-अलग दावे
रहवासियों का दावा है कि 15 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़े गए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि चंदन नगर समेत एरोड्रम, छत्रीपुरा और मल्हारगंज क्षेत्र को मिलाकर करीब 6 कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!